MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Diwali 2021: घर पर बनाएं और सबको खिलाएं ये स्वादिष्ट मिठाइयां

Diwali 2021: घर पर बनाएं और सबको खिलाएं ये स्वादिष्ट मिठाइयां

नई दिल्ली। Diwali एक ऐसा त्योहार है जिसके आने से हर तरफ रोशनी ही रोशनी हो जाती है। दीयों की रोशनी में सजे घर... जगमगाती लाइटें इस त्योहार को और खूबसूरत बना देती हैं। लेकिन इस त्योहार की जान होती है मिठाइयां। इस दिन आपको तरह-तरह की मिठाइयां खाने को मिलती है। लेकिन उनमें हुई मिलावट आपके त्योहार का मजा खराब कर देती हैं। ऐसे में आपको बाहर की मिठाई खाने से परहेज करना चाहिए और घर पर ही सामग्री लाकर मिठाई तैयार करनी चाहिए। अब आप कौनसी मिठाई घर पर आसानी से बना सकते हैं इसके बारे में हम आपको बताएंगे।

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 27 2021, 06:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

चॉकलेट के लड्डू

चॉकलेट हर किसी को काफी पसंद होती है, जो लोग खोए से बनी चीज खाना पसंद नहीं करते वो चॉकलेट से बनी मिठाई आसानी से खा लेते हैं। इसलिए आज हम आपको चॉकलेट के लड्डू की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री

20 पीस मैरीगोल्ड के बिस्किट
4 चम्मच चॉकलेट सॉस
1 चम्मच कोको पाउडर
2 पैकेट चॉकलेट 

फिलिंग बनाने के लिए 

कुटी हुई सफेद चीनी
6 चम्मच बटर
3/4 बूंद वैनीला एसेंस

इस तरह बनाएं

सबसे पहले आप बिस्किट को मिक्सी में पीस लें।

इसके बाद एक कटोरी में बटर, कोको पाउडर, चॉकलेट सॉस और चीनी को अच्छे से मिक्स करें।

इसके बाद इसे तबतक फैटे जबकत ये मुलायम ना हो जाए। इसके बाद वैनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब इसके बैटर को बिस्किट पाउडर में मिलाकर अच्छे से मिला लें।

लड्डू बनने के बाद एक ट्रे में चॉकलेट लें और उसे पिघला लें, चॉकलेट पिघलने के बाद लड्डू को चॉकलेट ट्रे में डाल दें।

इसके बाद ट्रे को 1/2 घंटे के लिए फ्रिज में डाल लें, आपके चॉकलेट के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। इन्हें खासतौर पर आप बच्चों के लिए बनाकर सर्व कर सकती हैं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24

नारियल के लड्डू 

नारियल के लड्डू बड़ी आसानी से बन जाते हैं, इसलिए बाजार से लाई मिठाई से अच्छा आप इन्हें घर में तैयार कर खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं।

सामग्री

एक नारियल 
1/2 कप दूध 
1/4 कप चीनी 
8/10 बादाम
1/4 कप मिल्क पाउडर

इस तरह बनाएं

सबसे पहले जो नारियल आप लाएं हैं, उसे अच्छे से धो ले, और उसके ऊपररी भाग को छील लें।

जब आप नारियल को छील लें तो उसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इस बात का ध्यान रखें की नारियल ज्याद महीन ना हो।

इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें दूध उबाल लें।

जब दूध अच्छे से उबल जाए तो गैस धीमी कर इसमें दूध पाउडर मिक्स करें और अच्छे से चलाएं।

गैस को हल्का ही रखें और दूध को तबतक पकाएं जबतक दूध गोल्डन कलर का ना हो जाए। इसके बाद इसमें चीनी मिक्स करें।

फिस इसमें पीसा हुआ नारियल 4-5 मिनट तक पकाएं। 

जब नारियल और दूध पक जाए तो गैस बंद कर उसे ठंडा होने के लिए रख दें। 

ठंडा होने के बाद इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें, और उसे अच्छे से गार्निश कर लें और सर्व करें।

34

चंद्रकला गुजिया 

होली हो या दिवाली गुजिया हर त्योहार पर खाई जाती है। इस बार हम आपको बताएंगे एक अलग तरह की गुजिया के बारे में जिसको आप अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं। 

सामग्री 

2 कप मैदा 

1/4 कप घी

स्टफिंग के लिए 

1/4 कप सूजी

15 काजू

20 बादाम

25 पिस्ता

150 ग्राम मावा

2 कप चाशनी बनाने के लिए चीनी 

2 टेबल स्पून किशमिश

4 से 5 छोटी इलायची

7 से 8  केसर

इस तरह बनाएं

सबसे पहले मैदा को एक बर्तन में लें उसमें गुनगुना पानी डालकर उसे गुथ लें। 

उसके बाद मावा को बारीक तोड़ लें, पैन में थोड़ा सा घी डालकर मावे को गरम भून लें। मावा के भुने जाने के बाद उसे ठंडा करने के लिए रख दें।

इसके बाद उसी बर्तन में सबसे पहले घी डालकर सूजी को भून लीजिए, सूजी जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तब गैस बंद कर दें।

सूजी भुन जाने के बाद मावे में सूजी को मिक्स कर लें।

जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें सारी मेवा और चीनी पाउडर डालकर मिक्स कर दें।

आपकी गुजिया की स्टफिंग इस आसान स्टेप्स में तैयार हो जाएगी।

 

गुजिया तलना

मैदे के सेट हो जाने के बाद आप इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेल लें, इन्हें ज्यादा पतला ना करें।

पूरियों को बेलने के बाद उसमें मावा भरे। 

स्टफिंग के बाद उसे सूती कपड़े में ढक कर रख ले, 10 से 12 गुजिया बनाने के बाद उसे तेल में फ्राई कर लें

इन स्टेप्स के साथ आपकी गुजिया बनकर तैयार हो जाएगी

44

दिल बहार बर्फी

अगर आप बर्फी के शौकिन हैं तो आप अपने घर पर दिल बहार बर्फी बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।

सामग्री

2 कप नारियाल का बुरादा
1 कप कंडेस्ड मिल्क
4 बूंद केवड़ा वाटर
1 चम्मच रूह आफजा
1 बूंद रेड फूड कलर
2 चम्मच पिस्ता
 

इस तरह बनाए

एक बर्तन में पीसे हुए नारियल को डालें और थोड़ा सा बचाकर रख लें। 

बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क डालें, इससे आपको इसमें चीनी मिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद आप इसमें केवडा वाटर भी डाल सकते हैं।  

इन सभी को एक बर्तन में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब एक ट्रे लें और उसमें तेल लगाकर बचा हुआ बुरादा छिड़क लें।

ट्रे में सबसे पहले वाईट बर्फी वाला हिस्सा डालें, इसके बाद पिंक कलर का बुरादा डालकर अच्छे से प्रेस कर लें।

अब पिस्ते को कद्दूकस करके पूरे बर्फी पर फैला दें।

इसके बाद बर्फी को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। बर्फी सेट हो जाने के बाद इसे अपने मनपंसद साइज में काट लें। 

इन आसान स्टेप्स के साथ आपकी दिलबहार बर्फी तैयार हो जाएगी। 
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
दिवाली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
How to Keep Lemons Fresh: फ्रिज में नींबू जल्दी हो जाते हैं खराब? अपनाएं ये 3 स्टोरेज ट्रिक्स
Recommended image2
Instant Thatte Idli: न भिगोना, न फर्मेंटेशन का झंझट, 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली
Recommended image3
Dhaniya Panjeeri Recipe: जन्माष्टमी पर आटा नहीं, लड्डू गोपाल को लगाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी
Recommended image4
Janmashtami Panchamrit Cake: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत केक, जानें आसान रेसिपी
Recommended image5
Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी में बिना चीनी बनाएं ये 3 स्वादिष्ट भोग, बनाने में भी आसान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved