- Home
- Lifestyle
- Food
- घर पर यूं जमाएं महंगे होटलों वाले कांच जैसे बर्फ, बस फ्रिज में रखने से पहले करना होगा 1 सीक्रेट काम
घर पर यूं जमाएं महंगे होटलों वाले कांच जैसे बर्फ, बस फ्रिज में रखने से पहले करना होगा 1 सीक्रेट काम
फूड डेस्क: आपने कई बार फ्रिज में बर्फ जमाई होगी। आपने देखा होगा कि ये बर्फ सफ़ेद रंग की होती हैं। इनके आर-पार नहीं देखा जा सकता। वहीं अगर आप किसी महंगे होटल जाएंगे बर्फ आपको दी जाती है, वो कांच की तरह पारदर्शी होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि वो लोग ऐसे बर्फ कैसे जमा लेते हैं? आपको बता दें कि ये कोई जादू नहीं है। आप चाहें तो घर पर अपनी फ्रिज में भी ट्रांसपेरेंट बर्फ जमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा। आज हम आपको उसी सीक्रेट तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो कांच की तरह चमकदार और ट्रांसपेरेंट बर्फ बनाने के लिए आपको चाहिए... आरओ का पानी आइस ट्रे प्लास्टिक कवर
17

हम घर में जो बर्फ जमाते हैं वो ट्रांसपेरेंट नहीं जमती। इसका कारण है बर्फ में मौजूद अशुद्धियां। इसलिए अगर हमें कांच जैसे बर्फ चाहिए तो पानी बेहद शुद्ध होना चाहिए। इसलिए हम आरओ का पानी लेंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
अब इस पानी को अच्छे से उबाल लें। हम दो बार इस पानी को उबालेंगे। जब एक बार उबालकर पानी ठंडा हो जाए तब इसे दुबारा उबालेंगे।
37
अब पानी को ठंडा होने तक ढंक देंगे। ताकि पानी में धुल का कण ना जमें।
47
जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे आइस ट्रे में डाल दें। अब ट्रे को प्लास्टिक शीट से कवर कर लेंगे।
57
अब इस ट्रे को फ्रिज में रख दें। तीन से चार घंटे में बर्फ जम जाएगी।
67
अब जब आप बर्फ को बाहर निकालेंगे तो देखेंगे कि आपने महंगे होटल की तरह ही कांच जैसे ट्रांसपेरेंट बर्फ जमायें हैं।
77
अब इसे आप जब मेहमानों के सामने सर्व करेंगे तो आपको आएगा रईसों वाला अहसास।
Latest Videos