कभी खाया है अनार का सॉस? खाते ही बॉडी से खून की कमी कर देगा झट से दूर
फूड डेस्क: नॉर्मली हमारे घर में टोमैटो सॉस खाया जाता है। इसका स्वाद तो हर किसी को पता है। लेकिन क्या आपने कभी अनार का सॉस खाया है? आज तक आपने अनार का जूस पिया होगा लेकिन अगर आप इसका सॉस बनाएंगे तो इसका टेस्ट कभी नहीं भूल पाएंगे। अनार का सॉस खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही हेल्दी होता है। अनार का सॉस खाने से बॉडी में खून की कमी दूर होती है। इसे बनाना काफी आसान है। अनार का सॉस बनाने के लिए आपको चाहिए... अनार खजूर का गुड़ मक्खन अदरक काली मिर्च पाउडर नमक रेड वाइन (ऑप्शनल)
17

अनार का सॉस बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप गर्म पानी में गुड़ डालकर गर्म करें। इसे धीमे आंच पर घुलने दें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
इसके बाद दूसरे बर्तन में एक पैन चढ़ाएं। इसमें मक्खन डालकर उसे पिघलने दें।
37
अब मक्खन में अनार का रस डालें। साथ में घिसा हुआ अदरक, अनार दाने का पाउडर मिलायें।
47
जब इसमें उबाल आ जाए तो उसमें रेड वाइन मिलाएं। साथ में काली मिर्च डालें और पिघला हुआ गुड़ डालें।
57
इसमें चुटकी भर नमक डालें। इसे कम आंच पर खौलाते जाएं। धीरे-धीरे ये गाढ़ा होता जाएगा।
67
गाढ़ा होने के बाद इसमें रोजमेरी सिरप मिलाएं। अब इसे अच्छे से ठंडा होने दें।
77
अब इसे एक बोतल में डालकर पैक कर दें। लीजिये तैयार है अनार का सॉस। ये खाने में काफी टेस्टी होता है।
Latest Videos