- Home
- Lifestyle
- Food
- Holi Special: इस तरह बनाएं बिना तेल में फ्राई किए दही वडे, वजन बढ़ने का भी नहीं होगा डर
Holi Special: इस तरह बनाएं बिना तेल में फ्राई किए दही वडे, वजन बढ़ने का भी नहीं होगा डर
फूड डेस्क: होली (Holi 2021) का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आना वाला है। ऐसे में होली के दिन बनने वाले पकवानों की लिस्ट भी बन चुकी है। अगर आपकी लिस्ट में दही वड़ों का नाम भी है, तो इस बार आप ट्राय करें बिना तेल में तले हुए स्वादिष्ट दही वड़े। आप सोच रहे होंगे की बिना तेल में तले दही वड़े कैसे बन सकते है? तो आज हम आपको बताते हैं बिना तेल में फ्राई किए इंस्टेंट दही वडे (dahi vada), इसके लिए आपको चाहिए-1 कप उड़द दाल की पिसी हुई2 कप दही1/2 कप मीठी चटनी1 चम्मच भुना जीरा1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडरनमक स्वादानुसार1 चम्मच ईनो2 चम्मच तेल

होली पर इन दही वडों को बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को 2 घंटे पहले पानी में भिगो दें। जब ये अच्छे से भीग जाए तो उन्हें मिक्सी में अच्छे से पीस लें।

अब इस घोल में फ्रूट सॉल्ट जिसे या ईनो डालकर अच्छे से मिला दें। अब वडों का मिश्रण तैयार है। लेकिन इसे तेल में तलने की जगह अप्पे के पैन में डालना है।
अप्पे पैन को तेल से ग्रीस कर उसमें दाल के मिश्रण को डाल दें। अब ढक्कन लगा कर मीडियम फ्लेम पर उसे पकाएं। 2 मिनट बाद इसमें दूसरी तरफ से पलट कर पकाएं।
जब ये दोनों तरफ से सिक जाए तो इसे पैन से निकाल कर हल्के गर्म पानी में डाल दें।
अब वडों का पानी अच्छे से निचोड़ लें और इन्हें एक बाउल में डाल लें। इनके ऊपर फेंटी हुई दही डालें।
इसके बाद मीठी-खट्टी चटनी मिलाएं। ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा, नमक बुरक कर सर्व करें और होली पर एंजॉय करें बिना तेल वाले सुपर टेस्टी दही वड़े।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.