- Home
- Lifestyle
- Food
- दिल्ली के इस ठेले में मिलता है 30 अंडे का ऑमलेट, अगर अकेले किया खत्म तो मिलेगा बिल्कुल FREE
दिल्ली के इस ठेले में मिलता है 30 अंडे का ऑमलेट, अगर अकेले किया खत्म तो मिलेगा बिल्कुल FREE
फ़ूड डेस्क: भारत में लोग खाने-पीने के काफी शौक़ीन हैं। इसी शौक की वजह से शायद भारत के लगभग हर राज्य की कई गलियां सिर्फ वहां मिलने वाले खाने की वजह से मशहूर है। स्ट्रीट फ़ूड की इस सीरीज में आज हम आपको द्वारका रोड के पास राजीव भाई मशहूर ऑमलेट वाले के यहां बिकने वाले स्पेशल 30 अंडे के ऑमलेट के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दूकान पर मिलने वाला ये ऑमलेट काफी मशहूर है। इसे 30 अंडे से बनाया जाता है। इसे खत्म करने में 7 लोग थक जाते हैं। लेकिन अगर आपने इसे अकेले खत्म कर दिया, तो इसके बदले आपको पैसे नहीं देने पड़ेंगे। 810 रुपए में बिकने वाला ये ऑमलेट फिर आपको फ्री में मिलेगा। आइये आज हम आपको इस ठेले की इस स्पेशल डिश को बनाने की रेसिपी बताते हैं....

दिल्ली के द्वारका के मंगलपुरी 1 के पालम कॉलोनी के पास राजिव भाई का ठेला लगता है। वो यहां कई सालों से दुकान लगा रहे हैं।

इनके ठेले पर कई तरह के ऑमलेट बिकते हैं। इनमें 30 अंडे का ऑमलेट काफी मशहूर है। इसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
30 अंडे का ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को सादा ही एक बर्तन में फोड़ लें।
यहां ध्यान दें कि इनमें छिलके का टुकड़ा ना जाए।
अब एक बड़ा सा पैन गैस पर चढ़ाएं और उसमें अमूल बटर का बड़ा पीस डाल दें।
अब इसमें कटा प्याज डालें। फिर इसमें हरीमिर्च मिलाएं। इसे अच्छे से बटर में पकाएं।
जब प्याज से बुलबुले आने लगे तो उसमें अंडे फेंट का मिला दें।
इसे अच्छे से चलाएं। ध्यान दें कि वो नीचे से चिपके ना।
चिपकने से बचाने के लिए इनके साइड में बटर डालें। और लगातार चलाएं।
अब आंच को मध्यम कर इसके ऊपर ब्रेड के चार पीस डाल दें। इन्हें अच्छे से अंडे में भिगो दें।
थोड़ी देर बाद ऑमलेट को फ़्लिप कर दें। इसे दूसरी तरफ से अच्छे से पकाएं।
जब वो दूसरी तरफ से भी गोल्डन हो जाए तो इसके ऊपर चाट मसाला और हरी धनिया बुरक दें।
आखिर में आप इसपर बटर में पकाए प्याज, शिमला मिर्च और गाजर से गार्निश कर दें।
लीजिये तैयार है आपका 30 अंडे का मशहूर ऑमलेट।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.