MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • ट्रेडिशनल मूंगफली की चिक्की छोड़ इस बार मकर संक्रांति पर बनाएं ये सात प्रकार की अलग चिक्की

ट्रेडिशनल मूंगफली की चिक्की छोड़ इस बार मकर संक्रांति पर बनाएं ये सात प्रकार की अलग चिक्की

फूड डेस्क : मकर संक्रांति का त्योहार बस आने वाला है। ऐसे में घरों में तरह-तरह की तिल गुड़ की मिठाइयां बनना शुरू हो गई है। संक्रांति के मौके पर विशेष रूप से गुड़ और मूंगफली की चिक्की भी बनाई जाती है। लेकिन इस बार क्यों हम साधारण सी ट्रेडिशनल गुड़ और मूंगफली की चिक्की बनाएं, जबकि हमारे पास और बेहतरीन ऑप्शन है। जी हां, आज हम आपको बताते हैं सात अलग-अलग तरह की चिक्की बनाने की रेसिपी, जिसे आप घर पर झटपट बना सकते हैं और यह चिक्की बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आती है...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 12 2023, 09:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

तिल की चिक्की
मूंगफली की चिक्की की जगह आप संक्रांति के मौके पर तिल की चिक्की भी बना सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी तिल को हल्का सा भून लीजिए। फिर गुड़ को पिघलाकर इसमें रोस्ट की हुई तिल्ली डालें और इससे अच्छी तरह से फैला कर इसके चोकोर पीस कट कर लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

ड्राई फ्रूट्स चिक्की
ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स की चिक्की बेहद फायदेमंद होती है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। इसके लिए आप पिघले गुड़ में रोस्टेड काजू, बादाम, अखरोट और अपनी पसंद के सूखे मेवे डाल सकते हैं और इसकी चिक्की बना सकते हैं।

37

चना दाल चिक्की
जी हां, चना दाल की चिक्की भी खूब बनाई और खाई जाती है। टी टाइम में लिए ये एक परफेक्ट स्नैक है। इसे बनाने के लिए रोस्टेड चना दाल में गुड़ को पिघला कर डाल दीजिए और इसे अच्छी तरह से सेट कर इसे काट लीजिए। यह रेसिपी झटपट बन जाती है और सभी को बहुत पसंद आती है।

47

मखाना चिक्की
मकर संक्रांति पर आप मखाना चिक्की भी बना सकते हैं। यह झटपट बन जाती है। इसे बनाने के लिए मखाने को रोस्ट कर लें और इसमें गुड़ डालकर इसे सेट कर लें। आप चाहे तो इसमें कद्दू, सूरजमुखी और खरबूजे के बीज भी डाल सकते हैं।

57

खसखस की चिक्की
सर्दियों के दिनों में खसखस बहुत फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए खसखस को धीमी आंच पर रोस्ट करके इसमें पिघला हुआ गुड़ डालकर आप इसकी चिक्की जमा सकते हैं।

67

गुलाब और बादाम की चिक्की
बादाम का क्रंच और गुलाब की सुगंध इस चिक्की को और लाजवाब बनाती है। इसे बनाने के लिए आप बादाम को रोस्ट करके इसे छील लें और इसमें गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को डालकर गुड़ डालें और और इसे समतल करके चौकोर आकार में काट कर इस की चिक्की बना लें।

77

चॉकलेट चिक्की
वैसे तो चिक्की गुड़ से बनाई जाती है, लेकिन आप इस बार इसमें ट्विस्ट देकर डार्क चॉकलेट से चिक्की बना सकते हैं। इसके लिए आप चॉकलेट को मेल्ट कर लें। उसमें अपने पसंद के नट्स जैसे- काजू, बादाम, पिस्ता डालकर इसे अच्छी तरह से सेट होने दें। जब यह आधा सेट हो जाए तो इसे अपने पसंद के आकार में काट लें और फिर सभी को सर्व करें। देखें कि बच्चे तो खासकर इस चिक्की के दीवाने हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2023: क्यों खाई जाती मकर संक्रांति पर ये खास ’डिशेस’, क्या है इसमें छिपा साइंस कनेक्शन?

Makar Sankranti 2023: किस दिन मनाएं मकर संक्रांति 14 या 15 को? जानें शुभ योग और मुहूर्त के बारे में ?

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mug Cake Recipe: घर पर सिर्फ 5 मिनट में बनाएं चॉकलेट मग केक, बिना ओवन के भी होगा तैयार
Recommended image2
नवरात्रि व्रत में क्रेविंग का जुगाड़, घर पर बनाएं फलहारी लच्छेदार आलू नमकीन रेसिपी
Recommended image3
बच्चों को ड्राई फ्रूट्स खिलाने के 5 आसान तरीके, सर्दियों में जरूर करें डाइट में शामिल
Recommended image4
Most Expensive Cafes: वर्ल्ड के टॉप 5 सबसे महंगे कैफे, कीमत का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे!
Recommended image5
Honeypot Ants: शहद बनाने वाली अजीबोगरीब चींटियां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved