2 kg अंगूर से बनाएं आधा किलो किशमिश, सालभर डिब्बे में नहीं होगा खराब
फ़ूड डेस्क: अभी अंगूर का सीजन चल रहा है। मार्केट में हर जगह आपको अंगूर दिख जाएंगे। पीक सीजन में अंगूर काफी सस्ते भी हो जाते हैं। इन्हें ही ड्राई कर किशमिश बनाया जाता है, जिसे आप सालभर कई डिशेज में यूज कर सकती हैं। आप चाहें तो घर पर ही काफी आसानी से किशमिश बना सकती हैं। अभी अंगूर के सीजन में जब ये फल सस्ता मिल रहा है तो आप इसे खरीद कर किशमिश बनाकर सालभर के लिए स्टोर कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। घर पर अंगूर से किशमिश बनाने के लिए आपको चाहिए...2 किलो अंगूर 8 गिलास पानी

घर पर किशमिश बनाने के लिए मार्केट से अच्छे फ्रेश किशमिश ले आएं। आप 2 किलो अंगूर से आधा किलो किशमिश बना सकते हैं। किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को गुच्छों से अलग कर दें।

अब एक पैन में पानी उबलने के लिए चढ़ा दें। पानी का माप कुछ ऐसे रखें कि आधे किलो अंगूर के लिए दो गिलास पानी। ऐसे में दो केजी अंगूर के लिए 8 गिलास पानी चढ़ाएं।
जैसे ही पानी में उबाल आ जाए, उसके अंदर अंगूर डाल दें। अंगूर को खौलते पानी में पांच मिनट उबालें। जब अंगूर पानी के ऊपर तैरने लगे तो उन्हें निकाल लें।
आप देखेंगे कि अब अंगूर में क्रैक भी आ गया है। जब सारे अंगूर फट जाए तो उन्हें एक बास्केट में सूती के कपड़े पर डालकर छान लें। इसे किसी प्लेट में ना सुखाएं। वरना ये खराब हो जाएंगे।
उबले अंगूर से भरे बास्केट को हवा में कहीं लटका कर सुखाएं। इससे नीचे की तरफ से भी इसमें हवा लगेगी। इससे किशमिश अच्छे बनेंगे।
मई-जून की गर्मी में इसे मात्र दो दिन धूप दिखाएं। बाकि किसी मौसम में आप इसे तीन से चार दिन तक धूप में रख कर सुखाएं। दिन के बाद इसे पंखे में सूखने दें।
पांच दिन के अंदर आपके किशमिश तैयार हो जाएंगे। इसे एयर टाइट कंटेनर में डालकर आप सालभर के लिए स्टोर कर सकती हैं। ये खराब नहीं होंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.