बासी रोटी से बनाएं ऐसी डिश, लोग पूछेंगे- विदेश से सीखी है क्या रेसिपी?
फ़ूड डेस्क: अक्सर हमारे घरों में रोटियां बच जाती है। बासी रोटी का स्वाद थोड़ा अजीब होता है। जहां कुछ लोग इससे पोहा बना लेते हैं तो कुछ लोग बची रोटियां कुत्ते को डाल देते हैं। लेकिन आज हम आपको इन बची रोटियों से जो डिश बनाना सीखा रहे हैं, उसे खाकर आप अपनी उँगलियाँ चाटते रह जाएंगे। इन मसाला रोटियों के सामने कई विदेशी डिशेस भी फेल है। आइये आपको बताते हैं कैसे तैयार की जाती है ये मसाला रोटी... मसाला रोटी बनाने के लिए आपको चाहिए... 6-7 रोटियां 5-6 लहसुन की कलियां 1 प्याज 1 टमाटर 2 चम्मच हरे धनिया 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा 1/2 चम्मच जीरा नमक स्वादानुसार 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 2 चम्मच तेल

सबसे पहले एक प्लेट में कटी सब्जियां निकालें। इसमें लहसून, प्याज, टमाटर, अदरक और धनिया शामिल है।

अब इन सब्जियों में साबुत जीरा मिलाएं।
इन सभी सब्जियों और मसालों को अब मिक्सर में डाल कर पेस्ट तैयार कर लें।
अब पेस्ट को बाउल में निकाएँ और उसमें तेल और धनिया पाउडर मिला दें।
बची रोटियों को लेकर फैला लें।
तैयार किया गया पेस्ट को अब रोटी पर लगाएं।
इसके बाद रोटी को फोल्ड करें और मसाले को अब उसके ऊपर भी लगाएं।
खमण वाला कूकर लें और उसमें पानी डालकर उबलने के लिए चढ़ा दें।
जाली पर तेल लगाएं और उसमें एक तरफ सारी रोटियां रख दें।
अब कूकर का ढक्कन लगाएं और उसे 20 मिनट तक छोड़ दें।
भाप में 20 मिनट तक रोटी को पकाएं और अब गैस बंद कर दें।
गरमागरम मसाला रोटी तैयार है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.