- Home
- Lifestyle
- Food
- क्या आजतक आप भी गलत तरीके से गूंध रहे थे आटा, पानी से मसलने के तुरंत बाद जरूर करें ये 1 काम
क्या आजतक आप भी गलत तरीके से गूंध रहे थे आटा, पानी से मसलने के तुरंत बाद जरूर करें ये 1 काम
फ़ूड डेस्क: भारत में वैसे तो कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। हर राज्य की कुछ ख़ास डिशेज होती हैं, जिसे बाकि के हिस्सों में भी पसंद किया जाता है। लेकिन कुछ आइटम ऐसे होते हैं जिसे पुरे भारत में बनाया और खाया जाता है। इसमें से एक है गेंहू के आटे की रोटियां। गर्म-गर्म रोटियां पुरे भारत में खाई जाती है। इसे बनाना काफी आसान है। लेकिन कई बार हम देखते हैं कि बिलकुल गोल बेली हुई रोटी भी फूलती नहीं है। इसके पीछे वो एक गलती है जो शायद आप भी कर रहे होंगे। तो आइये आज हम आपको बताते हैं एकदम परफेक्ट तरीके से आटा गूंधने का तरीका। ऐसे गूंधने से एक भी रोटी खराब नहीं होगी। तो आटा गूंधने के लिए आपको चाहिए... आधा केजी आटा पानी घी 1 चम्मच

सबसे पहल एक बड़ा परात लीजिये। अब इसमें सूखा आटा डालिये। बर्तन इतना बड़ा होना चाहिए कि आपको आटा मिलाने में दिक्कत ना आए।

अब सबसे पहले इसमें थोड़ा सा पानी डालें। एक बार में ही ढेर सारा पानी नहीं डालना है। अब इसे अच्छे से मिक्स करें।
जब आटा चिपकने लगे तो हिसाब से इसमें धीरे-धीरे और पानी मिलाएं।
अब आटे को अच्छी तरह मिक्स करें। इसे अच्छे से मसलना है। पहले ये हाथों में चिपकेगा। लेकिन जब आप मसलने लगेंगे तो धीरे-धीरे ये हाथों को छोड़ देगा।
अब काफी देर तक इसे मसलने के बाद आप देखेंगे कि ये एक जगह स्टोर सा होने लगा है। जब एक जगह आटा जमा हो जाए तो पानी डालना बंद कर दें।
अब मुट्ठी बंद कर आटे को जमकर मसलिये। ऐसा पांच मिनट तक करना है। ऐसा करने से आटा नरम हो जाएगा।
अब हथेली पर एक चम्मच घी लीजिये और उसे आटे के ऊपर लगा दीजिये। ये सबसे जरुरी स्टेप है। इसके बाद आटे को 10 मिनट रेस्ट करने दे।
अब आपका परफेक्ट आटा तैयार है। इससे नरम रोटियों से लेकर पराठे तक तैयार हो जाएंगे। साथ ही एक भी रोटी खराब नहीं होगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.