- Home
- Lifestyle
- Food
- वड़ा-पाव, बिरयानी छोड़ ये एक चीज खाते है रोहित शर्मा, एक्सरसाइज से ज्यादा डाइट पर देते हैं ध्यान
वड़ा-पाव, बिरयानी छोड़ ये एक चीज खाते है रोहित शर्मा, एक्सरसाइज से ज्यादा डाइट पर देते हैं ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन (Rohit Sharma Birthday) मना रहे हैं। मैदान पर लंबे- लंबे छक्के लगाने वाले रोहित जितना अपने खेल को लेकर मशहूर है, उतना ही अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फैंस उनके बारे में सब जानना चाहते हैं, कि वह कहां रहते हैं, क्या खाते है, कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं ? ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं, कि अपने आपको फिट रखने के लिए वह क्या करते है और कौन सी चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

खेल में फिटनेस सबसे ज्यादा जरूरी
किसी भी खेल में खिलाड़ी की फिटनेस सबसे ज्यादा जरूरी होती है। घंटों एक्सरसाइज करने के साथ वह अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देते हैं। प्लेयर्स ऐसा खाना खाते है, जिसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व हो और उन्हें खेल के दौरान एनर्जी मिलती रहे।

स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते है रोहित शर्मा
पिछले कुछ सालों से रोहित शर्मा अपनी हेल्थ को लेकर कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आए है। लेकिन बढ़े हुए वजन के बाद भी उनकी फुर्ती का जवाब नहीं है। रोहित खुद को फिट रहने के लिए काफी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं।
वड़ा-पाव और बिरयानी है शर्मा जी की फेवरेट
खिलाड़ियों को अपने आप को ऑयली और जंक फूड से अलग रखना पड़ता है। लेकिन चीट डे में वह अपने पसंद के फूड आइटम खा लेते हैं। रोहित शर्मा को वैसे तो वड़ा-पाव और बिरयानी बहुत पसंद है, लेकिन फिटनेस के चलते उन्होंने इन सबसे दूरी बना ली है।
1 दिन में खाते हैं 25 अंडे
रोहित की फिटनेस का राज अंडा है। वह एक दिन में 2 दर्जन से ज्यादा अंडे खाते हैं। इसके अलावा रोहित अपने दिन की शुरूआत प्रोटीन से करते हैं। सुबह वह ओट्स और दूध खाते हैं। साथ ही ताजे फलों का जूस पीना उन्हें बेहत पसंद है।
एक्सरसाइज पर देते हैं खास ध्यान
रोहित कोर एक्सरसाइज जैसे क्रंचेज, लेग राइज और कोर्स पुशअप्स पर ज्यादा फोकस करते हैं और वे अपनी मसल्स टोन को बढ़ाते हैं।
ऐसी होती है दिन की डाइट
सुबह हार्डकोर वर्कआउट के बाद रोहित दिन में नाचनी के आटे की रोटी और ब्राउन राइस खाते हैं। साथ ही ढेर सारी सब्जी और सलाद उनकी प्लेट में होता है। शाम को स्नैक्स में वो फ्रेश फ्रूट खाना पसंद करते हैं।
डिनर में लेते है चिकन और सलाद
रोहित शर्मा 8 बजे से पहले अपना रात का खाना खा लेते हैं। वह रात के समय लाइट फूड लेना पसंद करते हैं। जिसमें प्रोटीन के साथ, विटामिन्स और कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। वह अक्सर रात में चिकन और सलाद खाना पसंद करते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.