MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Apple खाने का भी होता है सही समय, घड़ी में इतने बजते ही कभी भी न खाएं

Apple खाने का भी होता है सही समय, घड़ी में इतने बजते ही कभी भी न खाएं

फूड डेस्क : डॉक्टर्स ने सच ही कहा है कि an apple a day keeps the doctor away यानी रोज एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है। आजकल बाजारों में 12 महीने सेब मिलते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के  लिए भी कमाल का काम करते हैं। ऐसे में लोग नाश्ते में या पूरे दिन में कई बार सेब खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दिन में किसी भी समय सेब खाने से उसका उतना फायदा नहीं होता है, जो सही समय पर सही मात्रा में खाने से होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इसके खाने का सही समय क्या है और एक दिन में आखिर इंसान को कितने सेब खाने चाहिए? 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 20 2021, 12:50 PM IST| Updated : Feb 20 2021, 12:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सबसे पहले आपको बता दें कि सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में ब्लड फ्लो को सही करते हैं। 

210

इंसान को एक दिन में सिर्फ एक सेब ही खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक सेब खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप रोज एक सेब खाएंगे तो आपका दिमाग एक्टिव रहेगा।

310

अब सवाल उठता है कि किस समय एप्पल खाया जाए? तो आपको बता दें कि अगर खाली पेट सेब खाएंगे तो आपके पेट में जलन होने लगेगी। इसके अलावा गैस की समस्या और बेचैनी भी होती है। ऐसे में सेब तब खाएं जब आपने कुछ खा लिया हो।

410

सुबह नाश्ते से एक घंटे बाद या लंच से एक घंटे बाद एक सेब खाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट कभी भी सेब ना खाएं।

510

रोज एक सेब खाने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो दिल के लिए काफी घातक होता है। इसके अलावा एक सेब खाने से अस्थमा को भगाया जा सकता है।

610

अक्सर लोग फल खाने की जगह उसका जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन हमें सेब का जूस पीने से बचना चाहिए। इसमें फाइबर नहीं होता। ऐसे में सेब को पूरा खाने से ही आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। साथ ही सेब खाने से दांत भी सफेद होते हैं।

710

सेब में कैंसर से लड़ने के कई गुण मौजूद हैं। जो लोग रोज एक सेब खाते हैं उनकी बॉडी में कैंसर सेल्स आसानी से नहीं बनते। सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करती है। इससे बॉडी में प्रदूषित तत्व नहीं टिक पाते।

810

रोज एक सेब खाने से लिवर भी ठीक से काम करता है। एप्पल विनेगर भी लिवर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। रोज एक सेब खाने से लिवर के मरीजों के ट्रीटमेंट का असर काफी जल्दी देखने को मिलता है।

910

सेब मोटापा घटाने में भी काफी कारगर है। रोज एक सेब खाने से बॉडी में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमता। जो लोग अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें रोज एक सेब खाना चाहिए।

1010

आजकल बाजारों में वैक्स या मोम लगे सेब बहुत मिलते हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते है। ऐसे में सेब को हमेशा अच्छे से धोकर खाना चाहिए। आप चाहें तो पहले इसे हल्के गर्म पानी में डालकर खा लें। सेब को हमेशा छिलके सहित और चबा चबा कर खाना चाहिए।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved