MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • World cancer day 2022: कैंसर के रिस्क को 10 गुना बढ़ा सकते हैं ये 8 फूड आइटम, आज ही बना लें इनसे दूरी

World cancer day 2022: कैंसर के रिस्क को 10 गुना बढ़ा सकते हैं ये 8 फूड आइटम, आज ही बना लें इनसे दूरी

फूड डेस्क : कैंसर (Cancer) से बचाव और उसके प्रति जागरूकता पैदा के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है। कैंसर कई तरह से लोगों को हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की कई ऐसी कई चीजें हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ा सकती है। डॉक्टर्स का भी मानना है कि अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान कैंसर के जोखिम को 10 गुना तक बढ़ा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं ऐसे 8 फूड आइटम जिनसे आपको दूरी बनानी चाहिए... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 04 2022, 08:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

शराब
जब आप शराब का सेवन करते हैं, तो आपका लीवर अल्कोहल को एसिटालडिहाइड, एक कार्सिनोजेनिक यौगिक में तोड़ देता है। जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है। शराब के सेवन से मुंह, इसोफेगस, लिवर, कोलोन और रेक्टम के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, महिलाओं में शराब शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाती है। यह एस्ट्रोजन रिसेप्टर पॉजिटिव स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट को प्रीजर्व करने के लिए में नाइट्रेट और सोडियम का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है, जो कैंसर से जुड़े होते हैं। लाल मांस में गोमांस, भेड़ का बच्चा और पोर्क खाने से हमें बचना चाहिए, क्योंकि इसमें वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है। इसमें हॉट डॉग, सलामी, सॉसेज, हैम, गोमांस, बीफ जर्की शामिल है।
 

38

फ्राइड फूड
फ्राइड फूड जैसे- आलू के चिप्स, बर्गर पेटी और तले भुने खाने में बहुत ज्यादा नमक और सेच्युरेटेड फैट होता है जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। इसके अलावा इसमें acrylamide तत्व होता है जो कार्सिनोजेनिक केमिकल यानी कैंसर पैदा करने वाला रसायन होता है।

48

डेयरी प्रोडक्ट
कुछ रिसर्चों में पाया गया है कि डेयरी प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है। डेयरी खाद्य पदार्थों में दूध, पनीर और दही जैसे उत्पाद शामिल हैं। ये डेयरी प्रोडक्ट्स इंसुलिन जैसी वृद्धि कारक 1 (IGF-1) का स्तर बढ़ाते है। यह प्रोस्टेट कैंसर के उच्च जोखिम से जुड़ा है। IGF-1 प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ा सकता है।

58

सोडा
सोडा में शुगर की अधिक मात्रा होती है जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ाती है। जिससे कैंसर का खतरा भी बढ़ता है।
 

68

रिफाइंड खाना
मैदा सहित अन्य रिफाइंड प्रोडक्ट्स कैंसर का कारक होते हैं। इसे बनाने की प्रक्रिया में कई कार्सिनोजेनिक तत्व निकलते हैं। इसके अलावा इसे सफेद रंग देने के लिए उसे क्लोरीन गैस से गुजारा जाता है, जो कैंसर का कारण बनता है। जो लोग अधिक मात्रा में रिफाइंड प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं, उनमें ओवरी, स्तन और एंडोमेट्रियल (गर्भाशय) कैंसर का अधिक खतरा होता है।

78

पैक्ड और फ्रोजन फूड
पैक्ड और फ्रोजन फूड का चलन आजकल बहुत बढ़ता जा रहा है, लेकिन ऐसे फूड आइटम को लंबे समय तक कोल्डस्टोरेज में रखा जाता है और उनपर केमिकल की परत चढ़ी ही रहती है। इसकी वजह से कैंसर का खतरा बढ़ता है, इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।

88

वनस्पति तेल
वनस्‍पति तेल हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसमें हाइड्रोजेनेटेड ऑयल मिलाया जाता है, जो कैंसर का बड़ा कारण होता है। ये महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का भी एक मुख्य कारण है। इसमें ट्रांस-फैट्स भी काफी मात्रा में होता है। जो मोटापा बढ़ाते हैं और मोटापे से कैंसर का खतरा बढ़ता है।

ये भी पढ़ें- World cancer day 2022: खाने में इन 10 चीजों के इस्तेमाल से कैंसर के खतरे को 50-70 प्रतिशत तक कर सकते हैं कम

World cancer day 2022: ब्लड कैंसर से लेकर लंग कैंसर तक, जानें कौन सा है कितना खतरनाक

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
90% लोग साबूदाना भिगोते समय करते हैं ये गलती! बिना चिपचिपाहट सावन व्रत में ऐसे बनाएं खिचड़ी
Recommended image2
सूखा या पानी से भरा? नारियल बेचने वाले लड़के ने वीडियो में बताई 3 जबरदस्त ट्रिक
Recommended image3
Sawan Special Recipes: सावन में जरूर ट्राई करें बिना प्याज-लहसुन की ये 3 गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जियां
Recommended image4
बारिश में एक बार जरूर बनाएं अरबी के पत्तों के पतोड़े, स्वाद ऐसा कि प्लेट मिनटों में होगी खाली
Recommended image5
एयर फ्रायर में बनाएं लिट्टी, न धुआं होगा न ज्यादा तेल, स्वाद रहेगा लाजवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved