- Home
- Lifestyle
- Food
- 5 Kashmiri Tea Recipe: कश्मीरी चाय के साथ लें सुबह की चुस्की, फ्रेश हो जाएगी मॉर्निंग
5 Kashmiri Tea Recipe: कश्मीरी चाय के साथ लें सुबह की चुस्की, फ्रेश हो जाएगी मॉर्निंग
Kashmiri Tea Recipes: भारत में अलग-अलग तरह की चाय बनाई जाती है, लेकिन कश्मीरी चाय की बात ही कुछ और है। ये अपने स्वाद, खुशबू और हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जानी जाती है। आज हम आपको बताते हैं कश्मीर की 5 स्पेशल चाय की रेसिपी...

कश्मीरी कहवा
कश्मीरी कहवा एक बिना दूध की चाय होती है, जिसे हरी चाय की पत्ती, केसर, दालचीनी, इलायची, कटे हुए बादाम के साथ पकाया जाता है। खासकर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ये चाय बेहतरीन होती है और ये पाचन में भी मदद करती है। आप सुबह कश्मीरी कहवा बनाकर अपनी मॉर्निंग की शुरुआत कर सकते हैं।
और पढ़ें- चाय-सुट्टा का कॉम्बिनेशन: स्वाद में मजा, सेहत में सजा, जानिए क्यों ये आदत बन सकती है जानलेवा

कश्मीरी नून चाय
कश्मीर की सबसे फेमस और आईकॉनिक चाय नून टी है। जिसमें दूध को थोड़े से नमक और बेकिंग सोडा के साथ पकाया जाता है और बहुत ही कम मात्रा में चाय की पत्ती डाली जाती है। इसका गुलाबी रंग और नमकीन स्वाद इसे और ज्यादा खास बनाता है।
शीर चाय
शीर चाय भी नून चाय की तरह ही होती है, लेकिन ये मीठी होती है। इसमें नमक की जगह चीनी या गुड डाला जाता है। खासकर शादी-ब्याह के मौके में शीर चाय खूब बनाई जाती है। आप भी अपने घर में खास दिन पर शीर चाय बना सकते हैं।
गुर-गुर चाय
गुर-गुर चाय मक्खन और नमक के साथ बनाए जाने वाली एक गाढ़ी चाय होती है। खासकर ठंड के मौसम में ये चाय एनर्जी देने का काम करती है और लंबे समय तक शरीर में गर्माहट बनाए रखती है। आप थोड़े से दूध, मक्खन और नमक के साथ ये गुर-गुर चाय बना सकते हैं।
ईरानी चाय
कश्मीरी स्टाइल ईरानी चाय आपकी मॉर्निंग को और ज्यादा फ्रेश बना सकती है। इसे दम चाय भी कहा जाता है। ये डार्क ब्राउन, गाढ़ी, मलाईदार और मीठी होती है। इसे चाय की पत्ती, दूध, इलायची, और कंडेंस्ड मिल्क या मावा के साथ पकाया जाता है और टोस्ट, ब्रेड या फिर बिस्किट के साथ खाया जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.