MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Haryana
  • PM Modi repeals farm bills: PHOTOS में देखें किसानों का जश्न, कहीं खुशी में झूमे; कहीं अरदास और मिठाई बांटी

PM Modi repeals farm bills: PHOTOS में देखें किसानों का जश्न, कहीं खुशी में झूमे; कहीं अरदास और मिठाई बांटी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है। इन कानूनों के विरोध में सालभर से दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे थे। गुरु पर्व पर पीएम मोदी ने ये किसानों को खुशखबरी दी। जब आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कानूनों को वापस लेने की घोषणा की तो देशभर में किसानों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कहीं धरनास्थलों पर किसान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं तो कहीं मिठाइयां बांटी जा रही हैं। कुछ स्थानों पर किसान महिलाओं के साथ नाच-गान भी कर रहे हैं। गुरुदारे में अरदास की जा रही है। किसान इसे आंदोलन की जीत बता रहे हैं तो कुछ मोदी सरकार का आभार जता रहे हैं। देशभर में जगह-जगह मनाए जा रहे जश्न की तस्वीरें सामने आईं हैं, आईए देखते हैं किसानों ने कैसे मनाया जश्न और क्या कहा....

6 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 19 2021, 12:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
120

तीनों नए कृषि कानूनों को वापसी का ऐलान होते ही दिल्ली के सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर पिछले एक साल से डटे किसान खुशी से झूम उठे। जश्न का माहौल है। किसान एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। किसानों ने इसे लंबे संघर्ष की जीत बताया। साथ ही बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
220

आमतौर पर सुबह करीब 9 बजे इन दोनों बॉर्डर पर किसानों के मंच पर हल्की चहल-पहल होती है, लेकिन कृषि कानूनों के वापस लेने की बात सुनते ही बड़ी संख्या में किसान मंच की तरफ पहुंच गए। किसानों ने इसे आंदोलन की जीत बताया।

320

सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर कई किलोमीटर एरिया में किसानों के टेंट लगे हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले किसानों की संख्या बहुत कम है। सर्दी का सीजन शुरू होते ही मंच पर 10 बजे के बाद ही लोग पहुंचते हैं, लेकिन शुक्रवार को कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों ने अपने टेंट में ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।
 

420

इन दोनों बॉर्डर से किसान आंदोलन स्थल पर बनाए गए मुख्य मंच की तरफ बढ़ रहे हैं। किसानों ने सरकार के फैसले के बाद शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बुलाई है। इसमें किसान संगठन आगे की रणनीति तय करेंगे। फिलहाल, कृषि कानूनों की वापसी के संघर्ष और खुशी का इजहार किया जा रहा है।
 

520

पिछले साल नवंबर में ही पंजाब से तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का संघर्ष शुरू हुआ था। बाद में दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने डेरा जमाया। एक साल से सर्दी-गर्मी के बीच किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग पर अड़े रहे। सरकार ने बातचीत के जरिए संशोधन के लिए सुझाव मांगे। लेकिन, संगठन वापसी की मांग कर रहे थे।

620

पिछले 10 माह से किसानों और सरकार के बीच कानून वापसी को लेकर कोई बातचीत भी नहीं हुई। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। 
 

720

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन में अभी तक 600 से ज्यादा किसानों की जान गई है। किसी की हार्टअटैक से तो किसी की एक्सीडेंट में मौत हुई। बहुत से किसानों ने आत्महत्या की है। आंदोलन लंबा खिंचने की वजह से किसानों में भी सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही थी।
 

820

किसानों ने एक साल पूरा होने पर 26 नवंबर को आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी थी। मोर्चे का कहना था कि 500 किसानों के साथ संसद कूच किया जाएगा। लेकिन, उससे पहले ही पीएम मोदी ने किसानों को गुरु पर्व पर खुशियां देकर चौंका दिया।
 

920

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान कई ऐसे मामले आए, जिन पर सरकार से बात होनी जरूरी है, कृषि कानून तो वापसी करने का ऐलान प्रधानमंत्री ने कर दिया है लेकिन यह संसद सत्र के दौरान ही होना संभव हो पाएगा। साथ ही आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर केस दर्ज हुए हैं उसका क्या होगा?
 

1020

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से जश्न मनाने की तस्वीरें सामने आईं। गाजीपुर बॉर्डर पर ढोल बजाकर जीत का जश्न मनाया तो मुजफ्फरनगर में लोगों ने डांस करके जश्न मनाया। हालांकि, किसानों का मानना है कि अभी हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, अभी कई मुद्दों पर बातचीत होगी।

1120

कानपुर में किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां मंधना इलाके में किसानों ने आतिशबाजी करके खुशी जताई। किसानों ने अपने खेतों पर फुलझड़ी जलाकर खुशी जाहिर की। किसानों का कहना है कि मोदी देर से आए, लेकिन दुरस्त आए।
 

1220

गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि यह किसान और मजदूर की एकजुटता का परिणाम है। शहादत का परिणाम है। लंबे संघर्ष का परिणाम है। गुरु नानक देव जी के जन्म उत्सव पर जो आज यह सूचना मिली है, मैं सबको बधाई देता हूं जिन्होंने हमारा साथ दिया।

1320

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर 6 महीने से धरने पर बैठे किसानों ने सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार को लिखित में देना चाहिए। मुरादाबाद में भारत भारतीय किसान यूनियन (असली) के नेता चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी इस आंदोलन में एक साल में 700 किसान शहीद हुए हैं, उनकी शहादत की जिम्मेदारी लें।

1420

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसानों से हाथ जोड़कर माफी मांगें। उन्होंने कहा कि अगर पहले ही किसानों की बात मानी होती तो किसानों की शहादत नहीं होती। चौधरी हरपाल सिंह ने एमएसपी गारंटी कानून पास करने की मांग की।

1520

भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून को वापस लेने की आज घोषणा कर दी है, इसके लिए उनका बार-बार स्वागत और बार-बार अभिनंदन करता हूं। ऐसा ही होना चाहिए, किसान आज से नहीं 75 साल से परेशान हैं।
 

1620

किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसान को MSP गारंटी बिल चाहिए। हमें एक-एक किसान का फायदा देखना है, ना कि किसान नेताओं का। अगर MSP पर गारंटी मिल जाती तो ये तीनों बिल होल्ड पर हैं, होल्ड पर रहने और वापस लेने में फक्र नहीं हैं।
 

1720

मथुरा में भाकियू अम्बवाबता गुट के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि जब तक संसद में कानून वापस नहीं होगा, तब तक इसे नहीं मानेंगे। आगे का निर्णय क्या होता है यह एक घंटे में साफ होगा।
जय किसान आंदोलन से जुड़े किसान नेता अविक साहा ने कहा कि अभी किसानों की डिमांड बाकी है। अभी एक कदम आगे बढ़ पाएं हैं, लेकिन पूरी सड़क नापना बाकी है।
 

1820

सरकार ने गुरु साहिब की आवाज पहचाना, इसलिए धन्यवाद
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि आज गुरु नानक साहिब ने उनके मन में बस कर कानून वापस करवाए। इसके लिए गुरु नानक साहिब का लाख-लाख धन्यवाद। सरकार का इसलिए धन्यवाद कि उन्होंने गुरु साहिब की आवाज को पहचाना है। 

1920

किसानों का कर्ज माफ हो: भानु गुट
भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मैं इस कदम का स्वागत करता हूं। 75 साल से किसान विरोधी नीतियों के चलते कर्ज के कारण किसानों की मौत हो गई। मैं पीएम मोदी से एक कृषि समिति बनाने और फसल की दरें तय करने का आग्रह करता हूं। आज की तरह घोषणा से किसानों का कर्ज एक दिन में माफ हो।

2020

टिकैत बोले- अभी एमएसपी और बिजली बिल की समस्या का निपटारा होना बाकी
राकेश टिकैत का कहना था कि अभी हम विश्वास नहीं करेंगे। संसद से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हम अपना आंदोलन वापस लेंगे।  लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कमेटी बनाने और बिजली अमेंडमेंट समेत अन्य मुद्दों पर अभी बात होनी बाकी है। उन्होंने यह कहा कि फिलहाल संयुक्त मोर्चा प्रधानमंत्री की घोषणा को लेकर बातचीत कर रहा है, आगे की रणनीति जल्द बताई जाएगी।  उन्होंने कहा कि संसद के सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक संसद से तीनों कानून वापस नहीं होते, तब तक वह धरने से वापस नहीं उठेंगे। ये किसान आंदोलन तीनों कानून वापस होने तक चलेगा।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Panchkula School Attack WATCH: बच्ची को घसीटा, सिर पटका, फिर गमले से पीटा! CCTV में कैद खौफनाक हरकत
Recommended image2
Gurugram Uber Case: ₹625 की राइड के मांगे ₹1,479! मना किया तो महिला टेकी को कैब में किया लॉक,फिर...?
Recommended image3
Who Is Himanshu Bhau: अमेरिका में FBI ने क्यों दबोचा हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर?
Recommended image4
Gurugram में 24 घंटे से बिजली गुल! पानी खत्म होने पर सड़क पर उतरे लोग, लगा डेढ़ KM लंबा जाम
Recommended image5
Tiger Shroff Attack: पहले कोई और था निशाने पर, फिर टाइगर क्यों बने Target? 4 नए आरोपी गिरफ्तार!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved