- Home
- States
- Haryana
- किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, बोला-हर वक्त रहता है मौत खतरा..लगे हैं AC और CCTV कैमरे
किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, बोला-हर वक्त रहता है मौत खतरा..लगे हैं AC और CCTV कैमरे
हरियाणा (Haryana) । सोनीपत जिले के खुरमपुर गांव के किसानों ने ट्रैक्टर को हाइटेक बनवा लिया है, जो पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस भी। ऐसा कराने के पीछे एक वजह भी है, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर बनवाने के लिए किसानों को 5 लाख रुपए का खर्चा करना पड़ा है। ट्रैक्टर की सुख सुविधा की बात करें तो इसमें एसी से लेकर हर चीज मौजूद हैं। खासकर सीसीटीवी भी की लगे हैं। क्योंकि अगर कोई वारदात किसानों के साथ होगी तो वो सीसीटीवी में कैद हो जाएगी।
बताते चले कि यमुना नदी समय-समय पर अपना बहाव कभी उत्तर प्रदेश और कभी हरियाणा की तरह कर लेती है, जिसके चलते हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों में जमीनी विवाद को लेकर आपसी झगड़े होते रहते हैं। इन झगड़ों में कई किसानों की जान भी चली जाती है।
हरियाणा के गांव खुरमपुर के किसानों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसानों का उनके साथ जमीनी विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। उत्तर प्रदेश के किसान पर हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर हमला कर देते हैं। इसी के चलते अब उन्होंने बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर बनवाया है।
सोनीपत कुंडली थाना बीएसपी वीरेंद्र रावत के मुताबिक हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों में यमुना विवाद को लेकर काफी लंबे समय से कोर्ट में केस चल रहा है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।