MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • Photos: कभी रॉयल लाइफ जीता था राम रहीम, राजसी था ठाट-बाट, डेरे में थे अय्याशी के सारे इंतजाम

Photos: कभी रॉयल लाइफ जीता था राम रहीम, राजसी था ठाट-बाट, डेरे में थे अय्याशी के सारे इंतजाम

पंचकूला : रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में CBI की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख राम रहीम (ram rahim) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। राम रहीम पर 31 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। चार अन्य आरोपियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अब राम रहीम मरते दम तक जेल की सलाखों के पीछे रहेगा। कभी ऐसे भी दिन हुआ करते थे जब राम रहीम अपने अलग लाइफस्टाइल के लिए चर्चा का विषय बना रहता था। राम रहीम अपने आप को मैसेंजर ऑफ गॉड कहता था। उसके ढेर सारे अनुयायी थे। बाबा शुरू से ही महंगी चीजों का शौक रखता था। बाबा के पास खुद का चार्टर प्लेन तक था। देखिए किस तरह कभी लैविश लाइफ जीता था राम रहीम...

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 18 2021, 08:35 PM IST| Updated : Oct 18 2021, 08:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

डेरा प्रमुख को बाइक और महंगी कारों का क्रेज था। बाबा के पास बहुत ही महंगी बाइकें और कारें हैं। बाबा के पास मर्सिडिज, BMW, ऑडी, लेक्सस और टोयोटा की कारें थी। बाबा कारों को मॉडिफाई कराता था।

213

राम रहीम खुद को रॉकस्टार भी मानता था। कई जगह वह गिटार के साथ परफॉर्मेंस भी देता था। एक बार राम रहीम ने 30 फीट ऊपर क्रेन पर चढ़कर अपने समर्थकों के बीच में परफॉर्मेंस दिया था।

313

राम रहीम को SUV डिकाई में सफर करना काफी पसंद है। इस पसंदीदा गाड़ी में जैमर के साथ-साथ बुलेटप्रुफ की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बाबा के पास चार्टर प्लेन और एक हवाईपट्टी भी है।

413

राम रहीम ने डेरे के अंदर अय्याशी के सारे इंतजाम कर रखे थे। वो किसी साधु संत की तरह नहीं बल्कि राजा की तरह ठाट-बाट की जिंदगी जीता था। बाबा अक्सर अय्याशी के लिए अपने आलीशान रिसोर्ट जाता था। उस रिसोर्ट में 58 कमरे हैं। जिसमें 16 आलीशान विला बनाए गए हैं। जिन्हें अलग-अलग शेप दी गई है। किसी रूम को आइफिल टावर तो किसी रूम को ताज महल और किसी रूम को डिज्नीलैंड जैसा आकार दिया गया है।

513

इन विलाज के अंदर स्विमिंग पूल और जकूजी स्पा जैसी हर सुविधा उपलब्ध है। रिसोर्ट में ताजमहल विला को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी में रखा जाता था। वहां किसी के आने जाने पर भी पाबंदी थी क्योंकि वहां पर खुद गुरमीत राम रहीम रहने आया करता था। इस विला के अंदर जो बेड लगा था, उसका आकार गोल है।

613

इस रिसोर्ट की एक और बिल्डिंग जिसे एलीफेंट बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है, में बाबा के कुछ खास कमरे और स्विमिंग पूल भी बने हैं। जहां से वो डेरे में बने इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे मैच का नजारा लिया करता था। 

713

इस सारी शान-ओ-शौकत को राम रहीम अपनी अय्याशी के साथ अपने गानों और फिल्मों की शूटिंग में इस्तेमाल करता था। वह अपनी कुछ खास महिला भक्तों को भी यहां लेकर आता था। ताजमहल विला में गुरमीत राम रहीम लाल या फिर गुलाबी रंग की बेडशीट ही दी जाती थी।

813

ध्यान लगाने और लड़कियों का यौन शोषण करने के लिए गुरमीत ने डेरे के अंदर एक गुफानुमा अंडरग्राउंड घर बनवाया था। राजाओं के महलों में होने वाले हरम की तर्ज पर वो अपनी शिष्याओं में से किसी लड़की को चुनता और फिर उसे अपनी देह उसे समर्पित करने के लिए कहता। इन लड़कियों को डेरे में ही रखा जाता था। 

913

बाबा राम रहीम के पास हरियाणा (haryana) के सिरसा में करीब 700 एकड़ एग्रीकल्चर लैंड है। राजस्थान के गंगानगर में 175 बेड का उसका एक अस्पताल भी है। इसके अलावा उसके नाम एक गैस स्टेशन और एक मार्केट कॉम्प्लेक्स भी है। डेरा सच्चा सौदा की जमीन और जायदाद का रख-रखाव एक ट्रस्ट के जरिए किया जाता है, जिसका मुखिया अब भी राम रहीम है।

1013

कभी वह गुरु गोविंद सिंह की तरह वेश रखकर विवादों में आया तो कभी खुद को भगवान विष्णु बताने के कारण लेकिन उसके मामले तब गंभीर होने शुरू हो गए जब उसके आश्रम में साध्वियों के यौन शोषण और अत्याचार की कहानियां बाहर आने लगीं। ये आरोप उसी के आश्रम के ही लोगों के जरिए बाहर आ रहे थे।

1113

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का जीवन बचपन से ही विवादों में रहा है। बचपन में राम रहीम ने कई ऐसे कांड किए थे, जिसके कारण उसके परिवार को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। राम रहीम 10वीं की परीक्षा में फेल हो गया था। बचपन में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया था।

1213

डेरा की स्थापना 1948 में शाह मस्ताना ने की थी। डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य विदेशों तक फैल हुआ है। देश में डेरा के करीब कई आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने उसका नाम राम रहीम रखा। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

1313

पिछले 4 सालों से बाबा राम रहीम हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है। कैदी नंबर 8647 के रूप में राम रहीम को यहां कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वो यहां सब्जियां उगाने के अलावा दूसरे काम भी करता है। सुनारिया जेल बाबा के रहने की वजह से हाई सिक्‍योरिटी जोन में बदल चुकी है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved