MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • मर्डर मिस्ट्री: भाभी को कॉल गर्ल बनाकर पैसा कमाना चाहता था देवर, पत्नी से भी यही डिमांड करता था

मर्डर मिस्ट्री: भाभी को कॉल गर्ल बनाकर पैसा कमाना चाहता था देवर, पत्नी से भी यही डिमांड करता था

पानीपत, हरियाणा. यहां रविवार रात करीब 9 बजे एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह हत्या महिला के देवर ने चाकू से छाती पर ताबड़तोड़ वार करके की। आरोपी अपनी पत्नी को भी मारना चाहता था, लेकिन वो जान बचाकर भाग निकली। पत्नी का आरोप है कि उसका पति और जेठ लड़कियां सप्लाई करते हैं। वे इन दोनों से भी देह व्यापार कराना चाहते थे। लेकिन मृतका इससे मना करती थी। परिवार की दोनों महिलाएं अपने पति से दूर अलग-अलग रहती थीं। वहीं, आरोपी का कहना है कि भाभी के कारण वो अपनी पत्नी और बच्चे से 4 महीने से दूर था। भाभी के उकसाने से ही उसकी पत्नी घर नहीं आ रही थी। बता दें कि भाभी की हत्या के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए पत्नी के पीछे दौड़ा था। इस दौरान लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन कोई भी आरोपी को पकड़ने आगे नहीं आया। बाद में एक वकील ने पीछा करके आरोपी को पकड़ा। जानिए पूरा मामला... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 10 2020, 12:09 PM IST| Updated : Aug 10 2020, 12:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय कविता की शादी 12 साल पहले सैंकी उर्फ रोहित से हुई थी। लेकिन लंबे समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसलिए वो पिछले 7 महीने से अपने पति से दूर देशराज कॉलोनी में जाकर रहने लगी थी। वो ब्यूटी पॉलर चलाती थी। तस्वीर में दिखाई दे रही आरोपी की पत्नी प्रिया ने बताया कि 4 महीने पहले पति ने उसके साथ मारपीट की। इसलिए वो अपनी जेठानी कविता के पास जाकर रहने लगी थी। प्रिया ने आरोप लगाया कि उसका जेठ रोहित और पति भरत सेक्स रैकेट चलाते हैं। वे दोनों महिलाओं को भी इस दलदल में धकेलना चाहते थे। कुछ समय पहले भी आरोपी भाभी के घर हमला करने आया था। आगे पढ़ें कैसे किया मर्डर...
 

25

आरोपी भरत ने भाभी के छाती पर चाकू से दनादन वार किए। घटना के बाद कुछ लोगों ने महिला के घावों को कपड़े से बांधा और उसे सिविल अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। कविता के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गौरव 10, जबकि छोटा कृष्ण 6 साल का है। प्रिया की एक बटी धुव्री है। वकील ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को पकड़ा...

35

आरोपी पत्नी प्रिया को भी जाने से मारना चाहता था। वो उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ा था। लेकिन एक वकील डीके पंडित ने वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चे से बैट लेकर आरोपी पर प्रहार किए। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आगे पढ़ें एक अन्य घटना-प्रेमिका से शादी करने कराई उसके पति की हत्या...

45

प्रेमिका को पाने उसके पति को रास्ते से हटा दिया...
5 महीने पहले पानीपत के फ्लोरा चौक पर चाकू मारकर हुई 25 वर्षीय युवक दुर्वेश की हत्या का मामला सुलट गया है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से 3 सुपारी किलर गिरफ्तार किए हैं। मृतक की शादी को 8 महीने ही हुए थे। यूपी के अलीगढ़ का निवासी दुर्वेश पानीपत में नांगलखेड़ी में किराए पर रहता था। 21 मार्च की रात को सेक्टर 29 स्थित फैक्ट्री जाते समय उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ का ही रहने वाला दुष्यंत का दुर्वेश की पत्नी से इस शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। इसलिए उसने यह हत्या कराई थी। आगे पढ़िए एक अन्य घटना-पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने मांगी थी चौथ वसूली...

55

यह मामला हिसार के भूना से जुड़ा है। अपनी पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने के लिए कुश्ती कोच और पहलवान ने एक पेस्टीसाइड व्यापारी से 10 लाख रुपए की अड़ी डाल दी। आरोपी ने व्यापारी राकेश सिंगला उर्फ राकू के घर में एक लेटर में कारतूस का खोल छोड़कर धमकाया था। लेकिन CCTV फुटेज के जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी 35 वर्षीय करण सिंह की शादी इसी 15 मार्च को हुई थी। अपनी अकादमी में गलत संगत के कारण वो भटक गया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved