MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Haryana
  • एवरेस्ट गर्ल: चढ़ाई के दौरान संक्रमित..ऑक्सीजन कम फेफड़ों में भर गया पानी, पहाड़ों में रहकर जीती जंग

एवरेस्ट गर्ल: चढ़ाई के दौरान संक्रमित..ऑक्सीजन कम फेफड़ों में भर गया पानी, पहाड़ों में रहकर जीती जंग

हिसार (हरियाणा). पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। जहां हर शख्स खौफ के साये में जी रहा है। सबसे बुरी हालत संक्रमित लोगों की है, उन्हें यही डर लगा रहता है कि वह अब ठीक होंगे भी या नहीं। लेकिन हिम्मत हारने और निराश होकर यह जंग नहीं जीती जाती है, बल्कि हम वायरस को और ज्यादा ताकतवर बना देते हैं। पॉजिटिव सोच और ऊंचे मनोबल से कोरोना जैसी घातक बीमारियों को घर में रहकर बड़ी आसानी से हराया जा सकता है। ऐसा कर दिखाया है एवरेस्ट फतह कर कीर्तिमान स्थापित करने वाली देश की प्रसिद्ध पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने, जिनकी मिशन माउंट ल्होत्से के दौरान संक्रमित हो गई थीं। अकेले होने के बाद भी उन्होंने अपनी हौसला नहीं खोया और होटल में रहकर 10 दिन में कोरोना की जंग जीत ली।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 11 2021, 01:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110


दरअसल, पर्वतारोही शिवांगी पाठक ने बीते माह 9 अप्रैल को नेपाल की माउंट ल्होत्से की चढ़ाई शुरू की थी। जहां वह 15 अप्रैल को लोबुचे पहुंच गईं। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन उन्होंने अपनी मां आरती पाठक को फोन कर कहा मां मेरी कुछ तबीयत ठीक नहीं लग रही है। ना ता खाना पच रहा है और ना ही बुखार उतर रहा है। इसके बाद शिवांगी ने जब अपनी कोरोना जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गईं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210


19 अप्रैल को सुबह 11 बजे शिवांगी का रेस्क्यू कर काठमांडू के अस्पताल में लाया गया। जांच के दौरान पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम रह गया था। इतना ही नहीं फेंफड़ों में भी पानी भर चुका था। हालत गंभीर हो रही थी। इसके बाद शिवांगी को एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया। वहीं उनके माता-पिता भी पहुंच गए। होटल में ही शिवांगी काढ़ा दिया गया और आयुर्वेद ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। तीन दिन तक शिवांगी की तबीयत खराब रही, लेकिन चौथे दिन उनकी हालत में सुधार होने लगा। इस तरह शिवांगी पूरे जोश और सकारात्मक सोच की दम पर 10 दिन में ही स्वस्थ हो गईं। 

310


ठीक होकर शिवांगी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद और योग के बल पर अपने आप को दुरुस्त किया है। वह शारीरिक रूप से तो बहुत कमजोर थी, लेकिन मानसिक रूप उन्होंने कभी अपने आपको ऐसा नहीं लगने दिया किया वह कोरोना संक्रमित हैं। शिवांगी ने कहा कि इस दौरान मैंने सकारात्मक सोच और हौंसले को बरकरार रखा। में घबराई नहीं, अच्छी बुक पढ़ी और योगा-कसरत करती रही। कोरोना से जुड़ी कोई भी निगेटिव खबर नहीं पढ़ी।
 

410


पूर्ण रूप से ठीक होने के बाद शिवांगी ने फिर से अपने मिशन माउंट ल्होत्से की चढ़ाई शुरु कर दी है। अब वह मिशन पूरा करने के लिए कैंप लिए निकलेगी। शिवांगी की तबीयत बिगड़ने पर उसके माता-पिता उसे अपने साथ घर ला रहे थे, लेकिन बेटी ने साथ आने से मना कर दिया। कहने लगी कि अब वह अपना मिशन पूरा करके ही घर लौटेंगी। 

510


बता दें कि शिवांगी 8 मई को बेस कैंप पहुंच चुकी हैं और अब वह कैंप टू के लिए निकल चुकी है। शिवांगी की मां आरती पाठक ने बताया कि शिवांगी 25 मई तक माउंट ल्होत्से, जोकि विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी है और उसकी ऊंचाई 8516 मीटर है, जहां पर वह तिरंगा फहराएगी।
 

610


शिवांगी ने 16 साल की उम्र में दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में शुमार माउंट एवरेस्ट और और माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका) पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था। वह सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली भारत की पहली लड़की हैं। उन्होंने पर्वतारोही ने 5,895 मीटर ऊंचे किलिमंजारो को सिर्फ 34 घंटों में पार कर लिय था।

710

साल 2019 में शिवांगी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाल शक्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान शिवांगी को स्पोटर्स कोटे में मिला है। राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में उनके परिवार के लोग भी गए हुए थे। शिवांगी ने 16 मई 2018 को एवरेस्ट को फतह किया था।

810


बाल शक्ति पुरस्कार के दौरान शिवांगी पाठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुकी है। उसका सपना था कि वह पीएम से मिले और उनका ऑटोग्राफ ले। इस मुलाकात के दौरान पीएम ने  शिवांगी से कहा तुम तो हरियाणा की तगड़ी बेटी हो। 

910

अपने माता-पिता के साथ पर्वतारोही शिवांगी पाठक।

1010


 

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Recommended image2
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?
Recommended image3
Instagram पर ‘जॉनी’ से प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से शादी...6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ, जो मच गया बवाल?
Recommended image4
अंबाला हादसे की 5 तस्वीरें: लेंटर डालते समय धड़ाम से गिरी इमारत, मलबे में दबे मजदूर
Recommended image5
Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved