MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • जिंदगी की भागदौड़ से टूट गया प्रोफेसर का परिवार, पति की सुसाइड के बाद 2 बेटियों सहित पत्नी टैंक में कूदी

जिंदगी की भागदौड़ से टूट गया प्रोफेसर का परिवार, पति की सुसाइड के बाद 2 बेटियों सहित पत्नी टैंक में कूदी

रोहतक, हरियाणा. जिंदगी की भागदौड़ से घबराए एक प्रोफेसर ने अपनी जान दे दी। जब उसकी मौत की खबर पत्नी को पता चली, तो वो अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर से गायब हो गई और पानी के एक टैंक में कूद गई। उसकी बड़ी 11 साल की बेटी जैसे-तैसे टैंक से निकली और रोते हुए अपने एक परिचित के घर पहुंची। वहां जाकर उसने घटना के बारे में बताया।  डॉ. प्रमोद सहारण (Dr. Pramod Saharan Suicide) हेल्थ यूनिवर्सिटी के नर्सिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर थे। उन्होंने बुधवार शाम करीब 6 बजे कन्हेली के पास सुसाइड कर लिया था। पुलिस को घटनास्थल से सल्फास के 5 पाउच मिले हैं। 35 वर्षीय प्रमोद की सुसाइड की खबर से उनकी पत्नी मीनाक्षी काफी विचलित हो गई थी। वो दोनों बेटियों को लेकर सोनीपत रोड स्थित सेक्टर-2 के जलघर के टैंक में जाकर कूद गई।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 24 2020, 10:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पुलिस देर रात तक मीनाक्षी और छोटी बेटी की तलाश में टैंक में सर्च करती रही। मीनाक्षी की स्कूटी जलघर के पास खड़ी मिली। उधर, पुलिस को डॉ. प्रमोद की कार से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने लिखा कि वे जिंदगी की भागदौड़ से परेशान हो चुके हैं। भगवान ही उनकी मौत का जिम्मेदार है। किसी दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराया जाए। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि उनकी बेटी उनका नाम रोशन करेगी।

25

डॉ. प्रमोद मूलत: राजस्थान के राजगढ़ जिले के रहने वाले थे। मीनाक्षी हरियाणा के चरखीदादरी के सांगवान से थीं। मीनाक्षी काहनौर के सरकारी स्कूल में बायोलॉजी की लेक्चरर थीं।
 

35

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉ. प्रमोद बुधवार को अपनी कार से गुरुग्राम के एसजीटी अस्पताल में एग्जाम लेने गए थे। लौटते हुए वो कन्हेली के पास सेक्टर-36 में पहुंचे। वहीं रुककर उन्होंने सल्फास की गोलियां खाईं।  उन्होंने पीजीआई में अपने मित्र डॉक्टर को फोन करके इस बारे में बताया भी था। जब प्रमोद के परिचित और दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे, तो वे बेहोश मिले।
 

45

बड़ी बेटी रोशन ने बताया कि पापा की मौत के बाद मम्मी पागलों-जैसी हरकतें करने लगी थीं। वे उसे और छोटी बहन को स्कूटी पर लेकर टैंक के पास पहुंचीं और कूद गईं। परिजनों के मुताबिक, प्रमोद खुशमिजाज आदमी थे। हालांकि पिछले दिनों उनके भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद से वे दुखी थे।

55

पुलिस को दम्पती के बीच भी किसी प्रकार की कोई कलह की जानकारी नहीं मिली। अचानक हंसते-खेलते हुए परिवार में ऐसा क्या हुआ, जो इतनी बड़ी घटना की वजह बन गया, पहेली बना हुआ है।
 

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gurgaon Weather: क्या आज भी ठंड से नहीं मिलेगी राहत? पढ़ें आज का गुरुग्राम वेदर अपडेट
Recommended image2
कपड़े उतारे, जलाया, प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल डाला: गुरुग्राम PG में 4 बच्चों के साथ भयानक दुर्व्यवहार
Recommended image3
Faridabad Weather Today: फरीदाबाद में धूप के बीच हल्की धुंध बढ़ाएगी ठंड? जानिए मौसम का ताजा हाल
Recommended image4
Gurgaon Weather: सुबह कोहरा, रात में सिहरन, जानिए आज कैसा रहेगा गुरुग्राम का मौसम
Recommended image5
Gurgaon Weather Today: रातें ठंडी, दिन सुहावना-गुड़गांव का बदला-बदला मौसम क्यों?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved