MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gurugram Hit and Run Case
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • दिवाली के बाद बढ़ गया है वजन, तो इन 5 आसान से तेजी से पिघलेगी चर्बी

दिवाली के बाद बढ़ गया है वजन, तो इन 5 आसान से तेजी से पिघलेगी चर्बी

हेल्थ डेस्क : दिवाली के दौरान मिठाइयां, गुजिया, पापड़ी और तला-भुना, मसालेदार खाना खाकर पूरे हेल्थ का कबाड़ा हो जाता है और त्योहारी सीजन के बाद वजन बढ़ना भी आम है। ऐसे में दिवाली के बाद अपना वजन कम करना और रूटीन लाइफ में वापस आना टफ टास्क होता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप दिवाली के दौरान अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं वह भी बड़ी आसानी से। इसके लिए बस आपको घर पर ही इन पांच योगासन को करने की जरूरत है और ये तेजी से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद करेंगे...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Oct 30 2022, 12:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

भुजंगासन
भुजंगासन तेजी से शरीर की चर्बी कम करने में कारगर है। इसे करने के लिए फर्श पर लेट जाएं, चेहरा जमीन की ओर रखें। अब, अपनी हथेलियों को नीचे रखें और धीरे-धीरे अपने धड़ को ऊपर उठाएं। इस दौरान आपकी हथेलियां और निचला शरीर जमीन होना चाहिए। 30 सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और छोड़ें
इसे 3-4 बार दोहराएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

बालासन
चाइल्ड पोज या बालासन करने के लिए पैरों को मोड़कर सीधे बैठें। इस दौरान आपके पैर ऊपर की ओर होने चाहिए। अब धीरे-धीरे अपने धड़ को फर्श पर आगे की ओर झुकाएं। आपका हाथ आगे की ओर होना चाहिए और आपका चेहरा भी फर्श के साथ-साथ आपकी हथेलियों की ओर होना चाहिए। 10-15 सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और रोजाना इसके 4-5 सेट करें। इससे पेट की चर्बी कम होती है।

35

अधोमुख श्वानासन
इस आसान को करने के लिए फर्श की ओर मुंह करके जमीन पर सपाट लेट जाएं। धीरे-धीरे अपने धड़ को ऊपर उठाएं और अपने शरीर के साथ पहाड़ जैसी संरचना बनाएं। आपकी हथेलियां दूर-दूर होनी चाहिए और पैरों को एक दूसरे के बगल में रखा जाना चाहिए। इस दौरान, जमीन को छूने वाले शरीर के एकमात्र अंग आपकी हथेलियां और पैर होने चाहिए। वहीं, आपका चेहरा बाहों के समान कोण पर अंदर और नीचे की ओर होना चाहिए। आपके शरीर को एक त्रिभुज बनाना चाहिए। इस स्थिति में कुछ सेकंड के लिए रहें और कम से कम इसे 10 बार दोहराएं।

45

मार्जरीआसन
मार्जरीआसन करने के लिए अपने घुटनों और हाथों पर बैठो (जैसे 4 पैर वाला जानवर बैठता है)। इस स्थिति में अपने शरीर से पहाड़ जैसी संरचना बनाते हुए अपनी पीठ को ऊपर की ओर उठाएं। जब आप ऐसा करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने धड़ को देखते हुए अपना चेहरा अंदर की ओर धकेल रहे हो। अब, अपनी पीठ के साथ 'U' स्थिति बनाते हुए, अपनी पीठ को अंदर की ओर धकेलें। ऐसा करते समय ऊपर की ओर देखें। इस मुद्रा को करते समय सांस लें और छोड़ें। इस आसान को 10 बार दोहराएं।

55

गोमुखासन
इस आसान को करने के लिए अपने बाएं पैर को मोड़कर दाएं कूल्हे के करीब रखें। इसके बाद, अपने दाहिने पैर को अपने बाएं पैर के ऊपर इस तरह से रखें कि दोनों पैरों के दोनों घुटने ऊपर-नीचे हो। अब अपने दोनों हाथों को अपनी पीठ के पीछे रखें, बाएं हाथ को दाएं हाथ से  पकड़ने की कोशिश करें। इस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। 30 से 60 सेकेंड तक इस मुद्रा को बनाए रखें। फिर रेस्ट करके इसे 5-8 बार दोहराएं।

और पढ़ें: Chhath Puja 2022 : ना होगी कमजोरी- ना आएंगे चक्कर, बस इस तरह करें 36 घंटों का व्रत

पति ने पत्नी को 'तोहफे'में दिया प्रेमी, खुद इस दुनिया को कह गया अलविदा, पढ़ें रियल लाइफ की फिल्मी स्टोरी

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dengue Fever: बारिश में डेंगू के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? डॉक्टर से समझिए पूरी बात
Recommended image2
हरतालिका तीज के बाद दूध वाली चाय पिएं या नहीं? 24 घंटे निर्जला व्रत के बाद ऐसे करें पारण
Recommended image3
Egg Freshness Test: दुकान से लाया अंडा खराब तो नहीं? खाने से पहले इन संकेतों से करें तुरंत पहचान
Recommended image4
Delhi Rare Medical Case: बांझपन की जांच में युवक के शरीर में मिला गर्भाशय, डॉक्टर हैरान
Recommended image5
Vaginal Steaming: क्या वजाइना की सफाई के लिए जरूरी है वेजाइनल स्टीमिंग? जानें डॉ. की राय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved