- Home
- Lifestyle
- Health
- PHOTOS:फर्टिलिटी और शारीरिक शक्ति में मिलेगा गजब का लाभ, इस औषधि के सेवन के जानें 3 चमत्कारी फायदे
PHOTOS:फर्टिलिटी और शारीरिक शक्ति में मिलेगा गजब का लाभ, इस औषधि के सेवन के जानें 3 चमत्कारी फायदे
हेल्थ डेस्क. मांसपेशियों का निर्माण और शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए लोग प्रोटीन पाउडर का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि प्रोटीन पाउडर के कई तरह के साइड-इफेक्ट्स हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि मार्केट में मौजूद प्रोटीन पाउडर में स्टेरॉयड मिला होता है जिसके सेवन से कई हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि प्रोटीन पाउडर का फायदा एक औषधी के जरिए मिल सकता है। उस औषधी का नाम है अश्वगंधा (Ashwagandha), आइए नीचे बताते हैं इसके बेहतरीन शारीरिक फायदे...
| Published : Jan 17 2023, 03:50 PM IST / Updated: Jan 17 2023, 03:53 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कई हेल्थ एक्सपर्ट बता चुके हैं कि शारीरिक मजबूती के लिए प्रोटीन पाउडर की जगह अन्य चीजों का इस्तेमाल करें। अश्वगंधा प्रोटीन पाउडर का विकल्प हो सकता है।
अश्वगंधा आयुर्वेद में इस्तेमाल की जाने वाली सबसे अहम जड़ी बूटियों में से एक है। सदियों से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कई चमत्कारी फायदे देखने को मिलते हैं। मांसपेशियों के निर्माण को अश्वगंधा बढ़ावा देता है। इसके अलावा तनाव दूर करने में मदद करता है। एनर्जी को बढ़ाता है।
शोध में पाया गया है कि अगर हम नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो मांसपेशियों का निर्माण होता है। ऊर्जा के स्तर में सुधार होता है। उनका शारीरिक प्रदर्शन बेहतर होता है।
पांच अध्ययनों के नतीजों में देखा गया कि अश्वगंधा लेने से वयस्कों और एथलीटों में प्रदर्शन में सुधार हुआ। एक्सरसाइज के दौरान इसे लेने से शक्ति और ऑक्सीजन लेवल में सुधार देखने को मिलता है।
अश्वगंधा का सेवन मानसिक विकार को भी दूर करता है। शोधकर्ताओं ने सिजोफ्रेनिया वाले 66 लोगों में अश्वगंधा के असर को देखा। जो अवसाद और चिंताग्रस्त थे। 12 सप्ताह तक उन्हें अश्वगंधा का अर्क दिया गया। जिसके बाद देखा गया कि उनका अवसाद और चिंता दोनों दूर हुआ। मानसिक स्वास्थ्य में इसका लाभ देखा गया।
आज के दौर में पुरुष फर्टिलिटी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। अश्वगंधा का सेवन करने वालों में देखा गया कि उनका टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ गया है। शोध में 43 पुरुषों जिनकी उम्र 40 से 70 साल के बीच थी उन्हें 8 सप्ताह तक इसका अर्क दिया गया। नतीजा में देखा गया कि इन सबका टेस्टोस्टेरोन का प्रोडक्शन बेहतर हो गया था।
और पढ़ें:
हाउसवाइफ बनने के लिए पत्नी ने रख दी ऐसी मांग, कॉन्ट्रैक्ट साइन करके 15 साल तक के लिए फंस गया पति
मलाइका ने शेयर किया फिटनेस सीक्रेट का वीडियो, तो इसलिए 49 की उम्र में लगती हैं 25 जैसी