MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Health Tips: वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, इन 5 कारणों से अपनी डाइट में शामिल करें गिलोय

Health Tips: वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, इन 5 कारणों से अपनी डाइट में शामिल करें गिलोय

हेल्थ डेस्क. कोरोनाकाल में (covid-19) अपनी इम्यूनिटी (immunity) को बढ़ाने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा लिया। जिसमें गिलोय एक रामबाण है, जिसने कोरोना के प्रभाव को कम करने में करोड़ों लोगों की मदद की। आयुर्वेद में गिलोय को त्रिदोष नाशक कहा गया है, यानी गिलोय के सेवन से कफ, पित्त और वात संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं। गिलोय में काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसमें मलेरिया और दूसरे बुखार से बचाव करने का गुण भी है। गिलोय के सेवन से शरीर को काफी एनर्जी मिलती है। यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। साथ ही ये वजन कम करने में ही लाभकारी है। आइए आज आपको बताते हैं, गिलोय के 5 हेल्थ बेनेफिट्स...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 12 2021, 11:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें गिलोइन नाम का ग्लूकोसाइड, पामेरिन, टीनोस्पोरिन, टीनोस्पोरिक एसिड मौजूद होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसमें आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं।

27

गिलोय के पौधे में एडिपोनेक्टिन और लेप्टिन शामिल हैं, जो हमारे शरीर में वजन, वृद्धि, विकास और अन्य चीजों को नियंत्रित करते हैं। इनके साथ, गिलोय हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है जिससे वजन कम हो सकता है।

37

डॉक्टर्स के अनुसार, गिलोय एक ऐसा पौधा है जो प्रतिरक्षा या इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट पावरहाउस है जो मुक्त कणों से लड़ता है और आपकी कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। साथ ही कोरोना समेत कई बीमारियों से बचने में आपकी मदद करता है। गिलोय टॉक्सिक को हटाने, ब्लड को साफ करने में सहायता करता है।

47

गिलोय ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए एक नेचुरल तरीका है। यदि आपको डायबिटीज है, तो गिलोय के रस की कुछ बूंदें इसे कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती हैं। हालांकि, इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि, गिलोय एक हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में कार्य करता है और मधुमेह के इलाज में मदद करता है।

57

गिलोय पाचन में सुधार और आंत संबंधी समस्याओं के इलाज में बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप गिलोय के रस को अंवाला के रस में मिलाकर पीएं।

67

यह एक ऐसा पेय पदार्थ है, जो तनाव से निपटने में भी मदद कर सकता है। मानसिक स्वास्थ्य, याददाश्त में सुधार के लिए इसे अन्य जड़ी-बूटियों के साथ जोड़ा जा सकता है और इसे एकाग्रता बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

77

वजन घटाने के लिए खाली पेट गिलोय का रस थोड़ी मात्रा में पिएं। इसके अलावा आप तीन-चार बड़े चम्मच गिलोय के रस को एलोवेरा जूस या पानी के साथ मिला कर पी सकते हैं। इसे सुबह सबसे पहले खाली पेट पीना चाहिए। याद रखें कि नियमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

ये भी पढ़ें- Health Problem: इन घरेलू नुस्खों से आपको कभी नहीं होगी Uric Acid की प्रॉब्लम, जाने तरीके

Nail Paint Remover hacks: हैंड सैनिटाइजर से लेकर टूथपेस्ट तक इन 6 चीजों से भी हटा सकते हैं नेलपॉलिश

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved