दिमाग तेज करने से लेकर वजन कम करने तक के लिए खाए ये लाल फल, जानें कैसे करें सेवन
हेल्थ डेस्क: भारत में कई ऐसे फ्रूट पाए जाते हैं जिसे खाने से फिटनेस बरकरार रहता है। इसके साथ ही दिमागी मजबूती भी मिलती है। इसी में एक नाम क्रैनबेरी जिसे करौंदा कहा जाता है का भी है। हाल ही में किए गए रिसर्च की मानें तो इस फल को रोजाना खाने से दिमाग तेज होता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा भी इस फल के कई सारे फायदे होते हैं। जिसमें वजन कम करना भी शामिल है। आइए नीचे देखते हैं करौंदा सेहत को कैसे रखता है फिट एंड फाइन...

क्रैनबेरी या करौंदा नामक यह लाल फल भारत के कई राज्यों और हिमालय के क्षेत्रों में पाए जाते हैं। यह टेस्ट में थोड़ा कड़वा, खट्टा और हल्का मीठा होता है।इस फल का आकार छोटा और गुलाबी रंग का होता है। इसमें उच्च पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होता है। जिसकी वजह से इसे सुपरफूड कहा जाता है। इसकी सब्जी बनाकर या फिर जूस निकालकर लोग सेवन करते हैं। कही-कही इसका अचार या चटनी भी बनाया जाता है।

हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी की। जिसमें बताया गया कि एक छोटी कटोरी क्रैनबेरी खाने से दिमाग तेज हो सकता है। इसके साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। शोध में सामने आया कि जिन लोगों ने 12 हफ्ते तक क्रैनबेरी का सेवन किया उनका मेमोरी पावर बेहतर हो गई। जब उनके दिमाग का एमआरआई किया गया तो पाया गया कि मस्तिष्क में रक्त प्रवाह काफी अच्छा हो गया था।
हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी की। जिसमें बताया गया कि एक छोटी कटोरी क्रैनबेरी खाने से दिमाग तेज हो सकता है। इसके साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। शोध में सामने आया कि जिन लोगों ने 12 हफ्ते तक क्रैनबेरी का सेवन किया उनका मेमोरी पावर बेहतर हो गई। जब उनके दिमाग का एमआरआई किया गया तो पाया गया कि मस्तिष्क में रक्त प्रवाह काफी अच्छा हो गया था।
इस शोध में यह भी पाया गया कि खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी 9 प्रतिशत तक कम हो गया था। शोधकर्ताओं ने बताया कि एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल की धमनियों में जम जाता है। जिसकी वजह से दिमाग में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। लेकिन इस लाल फल के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है।
करौंदा फाइबर से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। जिसकी वजह से पेट भरा महसूस होता है और आप कम खाना खाते हैं। जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है।
हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। रोजाना 100 ग्राम करौंदे का सेवन करने से हार्ट की क्षमता एक महीने के बाद सुधार होने लगती है। यह सूजन को रोकने और कोशिशकाओं को क्षति से बचाता है।
सर्दी और खांसी को दूर करने में भी यह फल उत्तम माना गया है। इसके साथ ही दस्त को भी कंट्रोल करता है। इस फल में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से एनीमिया के मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होता है।
क्रैनबेरी को हम रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम करौंदा को ऐसे ही खाए या फिर जूस बनाकर पीएं। शोधकर्ताओं की मानें तो जूस से ज्यादा फायदा इसे ऐसी ही खाने से मिलता है।
और पढ़ें:
चेहरे पर नहीं दिखेगा बढ़ती उम्र का असर, एक्सपर्ट के बताए ये 5 ब्यूटी टिप्स को करें आज से फॉलो
खाली पेट करी पत्ता खाने से वेट लॉस समेत होते हैं ये 6 फायदे, एक बीमारी को तो जड़ से कर देता है दूर
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.