- Home
- Lifestyle
- Health
- 126 Kg के शख्स ने बिना जिम पैसा लुटाए घटाया 41 किलो वजन, बस फॉलो किया ये वेट लॉस डायट/रूटीन
126 Kg के शख्स ने बिना जिम पैसा लुटाए घटाया 41 किलो वजन, बस फॉलो किया ये वेट लॉस डायट/रूटीन
हेल्थ डेस्क. दोस्तों, लॉकडाउन के चलते लोगों को वजन बढ़ने की समस्या भी बढ़ गईं। पर कुछ लोगों ने इस लॉकडाउन का फायदा उठाया तो कुछ मोटापे का शिकार हो गए। कुछ लोगों का ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला रहा है। ऐसे ही बेंगलुरु के ट्रैवल ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर निवेदित की फिटनेस जर्नी भी लोगों के लिए प्रेरणात्मक है। 32 साल क निवेदित मोटापे से परेशान थे। जब लॉकडाउन लगा तो घूमना-फिरना बंद होने पर उन्होंने फिटनेस को टारगेट बना लिया। अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण उनका वजन बढ़कर 126.6 किलो पहुंच गया। उन्होंने लॉकडाउन के समय का उपयोग किया और अपनी बॉडी पर पूरा ध्यान दिया। वो 5 महीने में 41 किलो वेट लॉस करने में सफल रहे। कमाल की बात ये है कि निवेदत ने वेट लॉस बिना जिम में पैसा खर्च किए किया है। आइए जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी-

निवेदित ने मीडिया चैनल टाइम्स को बताया, ‘मैं पिछले 12 सालों से फुल टाइम ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर का काम करता हूं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण मैं मोटापे का शिकार हो गया। मेरा वजन बढ़कर 126.6 पहुंच गया था। इससे मुझे कई तरह की समस्याएं होने लगीं। फिर मैंने अपनी बॉडी को शेप में लाने का फैसला किया और लॉकडाउन में खाली टाइम का भरपूर इस्तेमाल करते हुए अपना वजन घटा लिया।’

निवेदित ने बिना जिम गए सिर्फ फैड डाइट फॉलो करके 5 महीने में 41.2 किलो वजन कम कर लिया। इसके लिए वो अपनी डायट को सबसे जरूरी मानते हैं।
निवेदित ने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि डाइट प्लान के बिना वजन घटाना काफी मुश्किल काम है। मैंने डाइट प्लान फॉलो किया जिससे मुझे काफी मदद मिली।’
ब्रेकफास्ट: एक कप ब्लैक कॉफी से मैं दिन की शुरूआत करता था। इसके बाद ओट्स, मिलेट डोसा और चटनी खाता था।
लंच: एक कटोरी सब्जी के साथ 1 या 2 रोटी, पनीर या प्रोटीन से भरपूर करी।
डिनर: मैं रात में काफी हल्का खाना जैसे एक कटोरी सूप या ग्रिल्ड सब्जियां खाता था।
प्री-वर्कआउट मील: वर्कआउट से पहले मैं एक कप ब्लैक कॉफी या गुनगुना पानी पीता था।
पोस्ट-वर्कआउट मील: वर्कआउट के बाद मैं बादाम और मौसमी फल खाता था।
वजन घटाने के लिए निवेदित नियमित टहलते थे। शुरुआत में हर दिन वह लगभग 4 से 5 किलोमीटर घूमने जाते थे। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने रोजाना तीन से चार घंटे 10-15 किलोमीटर चलना शुरू किया।
Instagram पर एक फोटो अपलोड करते हुए वो बताते हैं कि कैसे 8 महीने में उन्होंने ट्रिपल XXXL कमर से 36 इंच कम पाई है। ये सब उनकी मेहनत का नतीजा है कि वो फिट हो पाए।
मैं हमेशा ऐसी चीजें सोचता था जिससे मैं मोटिवेट हो सकूं। जैसे कि मैं स्काईडाइविंग करना चाहता था लेकिन मोटापे के कारण यह संभव नहीं था। यह सोचकर मैं वजन घटाने के लिए खूब मेहनत करता था।
वजन घटाने के लिए डाइट के साथ ही लाइफस्टाइल बदलना भी जरूरी है। निवेदित समय पर सोते थे और नियमित 6-7 घंटे भरपूर नींद लेते थे। खाना समय पर खाते थे और एक ही बार ढेर सारा खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा कई बार खाते थे। इसके अलावा वह हमेशा हेल्दी फूड ही खाते थे। हैवी वेट से सुपरफिट हुए निवेदित अब मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए एक उदाहरण बन चुके हैं। वो कहते हैं न कि अगर इंसान सच्ची लगन से कोशिश करे तो मुश्किलों को भी आसान बना लेता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.