MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • 190 किलो के लड़के ने आखिर कैसे घटाया 107 kg वजन, मोटापा भूल फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख भौचक्के रह गए लोग

190 किलो के लड़के ने आखिर कैसे घटाया 107 kg वजन, मोटापा भूल फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख भौचक्के रह गए लोग

हेल्थ डेस्क. दोस्तों जंक / फास्ट फूड के सेवन के कारण आजकल बच्चों के साथ बड़ों में भी ओवरवेट की समस्या देखी जा रही है। वजन ज्यादा होने पर कई लोग इसे कम करने की कोशिश भी करते हैं। इसके लिए वे अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने बढ़े हुए वजन के कारण चर्चा में रहे। इसमें बच्चे भी शामिल रहे हैं। ऐसे ही दुनिया के सबसे मोटे बच्चे का खिताब आर्या परमना (Arya Permana) को मिला। 14 साल के इस लड़के का वजन 2016 में 190 किलो के करीब था। उसने 4 साल में लगभग 107 किलो वजन किया अब उसका वजन 83 किलो है। आज हम इसी बच्चे की वेट लॉस जर्नी के बारे में जानेंगे- 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 21 2020, 10:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

दुनिया के सबसे फैटी बच्चे आर्या परमना काफी फेमस हैं। उनको लगता था कि उनका वजन कभी कम नहीं होगा या मैं डाइट नहीं कर सकता, जिम नहीं जा सकता आदि। जबकि हकीकत यह है कि अगर इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है। इसी डेडिटकेशन से आर्या ने 10-20 किलो नहीं बल्कि 107 किलो वजन कम किया। हो सकता है उसकी मेहनत और लगन को पढ़कर आप भी फिटनेस जर्नी शुरू कर दें।

212

वजन कम करने के लिए आर्या को काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन अब वह नॉर्मल लोगों की तरह फिटनेस लाइफ जी रहे हैं। आर्या ने गैस्ट्रिक बाइपास (Gastric Bypass), जिमिंग (Gyming) और डाइटिंग (Dieting) करके वजन कम किया है। आर्या का वजन कम करने में उनकी मदद फिटनेस ट्रेनर अदे रॉय (Ade Rai) ने की। वो इंटरनेशनल ट्रेनर हैं जिन्होंने इस नामुमकिन बात को आसान कर दिखाया। 
 

312

फिटनेस कोच अदे रॉय शुरुआत में आर्या को आसान एक्टिविटी कराते थे। जैसे- खड़े होकर बैठना, पंचिंग बैग में मुक्का मारना और चलना आदि। उसे सही दिशा दी, बाकी वजन कम करने के पीछे सारी मेहनत आर्या की ही है। आर्या की  डाइट में सबसे पहले बदलाव किए गए। 

412

एक्सरसाइज से आर्या का वजन तेजी से कम हुआ। लेकिन भूख कम करने, पेट का साइज कम करने और एक्स्ट्रा स्किन को अलग करने के लिए उसने बेरिएट्रिक सर्जरी (Bariatric Surgery) भी कराई। वो अभी 83 किलो के हैं और आने वाले समय में वह और वजन कम कर सकता है।

512

आर्या की सर्जरी करने वाले सर्जन का कहना है कि भविष्य में उसकी एक और सर्जरी हो सकती है। इससे उसके हाथ, पेट और चेस्ट से एक्स्ट्रा स्किन को हटाया जा सकेगा। इससे उसका वजन और भी कम हो जाएगा। आर्या ने 107 किलो वजन कम किया है। यह उसके आधे वजन से भी ज्यादा था। जिम और डाइटिंग से उसे वजन किया गया।

612

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक जन्म के समय आर्या का वजन नॉर्मल बच्चों की 8 LBS था। लेकिन 2014 में स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। 8 साल का होने पर उसकी भूख तेजी से बढ़ी। इसका असर यह हुआ कि वह दिनभर खाता रहता था।
 

712

दो साल में उसका वजन 88 किलो बढ़ गया और 10 साल की उम्र में उसका वजन बढ़कर 190 किलो पर पहुंच गया। इसके साथ ही वह दुनिया का सबसे मोटा बच्चा हो गया। तेजी से बढ़ते मोटापे से आर्या के घर वाले भी काफी परेशान थे।

812

मोटापे के कारण उसकी जान पर बन आई थी। डॉक्टर्स ने साफ़ कर दिया था कि अगर उसका वजन कम नहीं हुआ, तो उसकी जान को खतरा है। घर के बाथरूम में नहीं समाने के कारण उनके माता-पिता ने घर के बाहर ही तालाब बनवा दिया था।  इसके बाद शुरू हुई थी आर्या की वेट लॉस जर्नी।

912

इंटरनेशनल लेवल पर इस खबर के आने पर इंडोनेशियाई अधिकारियों ने मदद के लिए कदम बढ़ाया और उसे मेडिकली हेल्प मिली। आज वह एक सिंहल लाइफ जी रहा है और लगातार वजन कम करने को लेकर डेडिकेटेड है। आर्या के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें लोगों को काफी इंस्पायर कर रही है। 

1012

दोस्तों आर्या की वेट लॉस जर्नी से आप सीख सकते हैं कि, दुनिया में कोई भी काम मुश्किल नहीं होता, बस जरूरत होती है सही दिशा में मेहनत करने की।

1112

आर्या भी अगर यह सोचता कि मेरा वजन कम नहीं होगा तो शायद वो ऐसा नहीं कर पाता। लेकिन उसने अपना सकारात्मक नजरिया रखा, मेहनत की और र्धर्य रखा। वजन कम करने के बाद यह हर वो काम कर सकता है जो कि वह करना चाहता था।

1212

अगर आपका वजन भी अधिक है तो किसी एक्सपर्ट से मिलकर सलाह लें। उसके बाद अपनी डाइट में सुधार करें। किसी भी ट्रांसफोर्मेशन में डाइट का अहम रोल होता है। किसी भी फिटनेस एक्सपर्ट के अंडर में रहकर फिजिकल एक्टिविटी शुरू करें और पेशेंस रखें। आपको धीरे-धीरे वजन कम करने में कामयाबी मिलेगी। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर न खेलें रंग, 7 टिप्स से होली में आंखें रहेंगी सेफ
Recommended image2
Holi Skin Care Tips: होली पर स्किन जलन और एलर्जी से बचानी है? खेलने से पहले जरूर करें ये 5 काम
Recommended image3
Stretch Marks: महंगे क्रीम और लेजर को कहें अलविदा, बिना साइड इफेक्ट के नेचुरल तरीके से कम करें स्ट्रेच मार्क्स
Recommended image4
स्किन प्रॉब्लम दूर करेंगे 5 आयुर्वेदिक फेस पैक, बदलते मौसम में रामबाण
Recommended image5
Plastic Eating Diet Trend: चीन में वजन घटाने का जानलेवा ट्रेंड, गलती से भी यह रिपीट ना करना...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved