दूध में मिलाएं 1 चम्मच देसी घी और देखें चमत्कार, फायदे ऐसे-ऐसे कि कभी ना जाना पड़े डॉक्टर के पास
First Published Nov 27, 2020, 10:26 AM IST
हेल्थ डेस्क: दूध पीना तो लाभदायक होता ही है। दूध पीने से हड्डियां बेहद मजबूत हो जाती हैं साथ ही अगर रात को गुनगुना दूध पिया जाए तो इसके भी कई फायदे होते हैं। साथ ही देसी घी भी काफी फायदेमंद है। अगर रोज एक चम्मच देसी घी खाया जाए, तो इंसान की स्किन से लेकर ओवरऑल बॉडी पर इसका असर दिखता है। लेकिन अगर इन दोनों को आपस में मिला दिया जाए तो होता है चमत्कार। जी हां, अगर रोज रात को एक चम्मच घी मिलाकर दूध का सेवन किया जाए तो इससे इतने फायदे होते हैं कि आपके लिए इन्हें गिनना मुश्किल हो जाएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हर रोज एक गिलास दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे...

दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से पेट की समस्या से निजात मिल जाता है। ये दोनों ही पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद हैं। गुनगुने दूध में एक चम्मच घी मिलाएं और पी लें। इससे खाना पचाने वाले एंजाइम तेजी से काम करने लगते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ये दूध जरूर पिएं।

अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है या आंखों में समस्या आ रही है तो दूध में एक चम्मच देसी घी डालकर पी लें। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।
Today's Poll
आप कितने खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन गेम खेलना पसंद करते हैं?