MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, शरीर को होगा नुकसान

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, शरीर को होगा नुकसान

हेल्थ डेस्क : 4 दिसंबर को साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2021) है। यह ग्रहण सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि, ये भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जिसके चलते इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी हमें सावधानी बरतनी चाहिए। सूर्यग्रहण (solar eclipse) एक बहुत बड़ी खगोलीय घटना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है, इसलिए इस दौरान कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। आइए बताते हैं कि, सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 04 2021, 10:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो कुछ समय के लिए सूर्य का बिम्ब ढक जाता है। इस कारण पृथ्वी पर सूरज की रोशनी ठीक से नहीं आ पाती और अंधेरा सा हो जाता है। इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। बता दें कि इससे पहले 19 नवंबर 2021 को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण था। 

27

शनिवार को लगा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ये ग्रहण केवल अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि, ज्योतिष के अनुसार, भले ही ग्रहण भारत में नहीं है, लेकिन सूर्य ग्रहण का कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य होता है, इसलिए हमें सावधानियां बरतनी चाहिए।

37

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकलें। इसके अलावा कैंची, चाकू, सुई आदि नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करें। इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है। ग्रहण काल के बाद प्रेग्नेंट महिलाओं को नहाना चाहिए।

47

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव सीधा शरीर पर पड़ता है। पर्यावरण में बदलाव और यूवी किरणों की वजह से यह किसी भी पके हुए भोजन को खराब कर सकता है, इसलिए इस दौरान पका हुआ खाना खाने की मनाही होती है।

57

ग्रहण के समय कच्चे फल और सब्जियों का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि ग्रहण की किरणें इन चीजों पर असर नहीं डाल पाती है। आप खाने में तुलसी के पत्ते को डालकर खा सकते हैं।

67

सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम शुरू न करें और ना ही मांगलिक कार्य करें। इस दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी मना होता है। कहा जाता है कि, ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।
 

77

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करें। इसके अलावा घर की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें। ग्रहण के दौरान आप किसी धार्मिक पुस्तक या शिव के किसी मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे आपको पॉजीविटी मिलती है।

ये भी पढ़ें- 75 साल बाद पंचग्रही योग में सूर्यग्रहण और अमावस्या, देश-दुनिया पर दिखेगा इसका असर

Shanishchari Amavasya 2021: अब 2041 में बनेगा अगहन मास में शनिश्चरी अमावस्या का योग, आज स्वराशि में रहेगा शनि

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved