MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • बिना कसरत वजन घटाने डाइट में शामिल करें ये ये 8 फूड, बस यूं ही खाते-पीते आप हो जाएंगे हल्के

बिना कसरत वजन घटाने डाइट में शामिल करें ये ये 8 फूड, बस यूं ही खाते-पीते आप हो जाएंगे हल्के

हेल्थ डेस्क. अगर आप भी लॉकडाउन और डेस्क जॉब के कारण मोटापे का शिकार हो गए हैं तो हम आपको वजन घटाने के आसान तरीके बता रहे हैं। किसी भी वजह से बढ़ा हुआ वजन डायबिटीज (Diabetes), हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol), हार्ट प्रॉब्लम (heart problem)  जैसी बीमारियों को न्यौता दे सकता है। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मोटापा बड़ी समस्या है। वजन बढ़ने के साथ ही शरीर में कई अन्य समस्याएं भी शुरू हो सकती। पर क्या आप बिना जिम जाए और डाइट किए वजन कम करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ लो कैलरीज फूड बता रहे हैं। इन फूड की मदद से आप खाते-पीते हल्के हो जाएंगे-  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 19 2020, 05:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

वजन बढ़ने (Weight gain) का कारण खानपान यानी डाइट होता है। पर कुछ हेल्दी इंडियन फूड से वजन घटाने को आसान बनाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको हेल्दी और कम कैलोरी वाले फूड (Healthy and low calorie foods) बता रहे हैं। इनसे पेट भरने के साथ ही कैलोरी इंटेक भी कम रहेगा, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

210

1. सेब (Apples)

 

आप सबने वो कहावत तो सुनी होगी an apple daily keeps you healthy सो सेब सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते कैलोरी में भी कम होते हैं। इसलिए वजन कम करने के लिए मॉर्निंग या इवनिंग स्नैक्स के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। ये आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं। इसे किसी मील में मिलाकर भी खा सकते हैं। डाइट में सेब को एड करते हैं तो आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी और आप ऑटोमेटिक कम खाना खाएंगे।

310

2. ओट्स (Oats)

 

ओट्स काफी हेल्दी होता है इसे खाने से आपका पेट भर जाता है और यह कैलोरी में भी कम होता है। रॉ ओट्स के 1/2-कप (40-ग्राम) में 148 कैलोरी, 5.5 ग्राम प्रोटीन और 3.8 ग्राम फाइबर होता है। यह आपकी भूख कम करने और पेट भरने में मदद करता है।

410

3.  योगर्ट यानि दही

 

प्लेन ग्रीक योगर्ट यानी दही का सेवन भी वजन कम करने में मदद करता है। यह हाई प्रोटीन का सोर्स है और इसकी एक सर्विंग यानी 150 ग्राम में 130 कैलोरी और 11 ग्राम प्रोटीन होता है। यह भूख को कम करके वजन कम करने में काफी मदद करता करके वजन कम करने में काफी मदद करता है।

510

4. अंडे (Eggs)

 

अंडे में पाए जाने वाले गुणों के कारण इसे ‘प्रकृति का मल्टीविटामिन’ कहा जाता है। इसमें विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K, विटामिन B 6, ओमेगा-3, कैल्शियम और जिंक के साथ काफी विटामिन पाए जाते हैं। एक बड़े अंडे में करीब 72 कैलोरी और 6 ग्राम प्रोटीन होता है। यदि कोई एग व्हाइट खाता है तो उसमें करीब 35 कैलोरी और 3-4 ग्राम प्रोटीन होता है। शरीर की जरूरत के मुताबिक सभी एसेंशिअल अमीनो एसिड्स भी होते हैं। नाश्ते में अंडे का सेवन करने से फैट लॉस हो सकता है।

610

5. पॉपकॉर्न (Popcorn)

 

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक पॉपकॉर्न होलग्रेन (Whole Grain) है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर वजन कम करने में मदद करता है। एक कप पॉपकॉर्न (8 ग्राम) में केवल 31 कैलोरी होती है और 1.2 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है।

710

 6. मछली (Fish)

 

मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स होने के साथ प्रोटीन का काफी बेस्ट सोर्स है। इसमें काफी कम कैलोरी होती है। इसकी एक सर्विंग 3 औंस (85 ग्राम) में 15 ग्राम प्रोटीन और करीब 70 कैलोरी होती है। इसलिए वजन कम करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। इसे खाने से प्रोटीन इंटेक बढ़ेगा और पेट भी भरा रहेगा।

810

7. पनीर

 

पनीर का उपयोग लगभग हर घर में होता है। यह एक डेयरी प्रोडक्ट है। इसमें भी कैलोरी कम मात्रा में पायी जाती है। इसलिए इसका सेवन भी वजन कम करने के लिए कर सकते हैं। 100 ग्राम पनीर में लगभग 163 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन होता है। 

910

8. फलियां (Legumes)

 

वजन कम करने की कोशिश करने वाले फली / बीन्स का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ये फाइबर में हाई और कैलोरी में काफी कम होती हैं। 1 कप (170 ग्राम) कुक्ड लीमा बीन्स में 209 कैलोरी और 11.6 ग्राम प्रोटीन होती हैं। इसे सूप, सब्जी या कोई अन्य डिश के रूप में ले सकते हैं।

1010

आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो ऊपर बताई गई चीजों में से पसंदीदा चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही अपनी ओवरऑल डाइट भी सही रखें। ऐसा करने से आसानी से वजन कम होता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hair Growth Drinks: महंगे शैंपू छोड़ें! बालों की ग्रोथ के लिए रामबाण हैं ये 4 ड्रिंक्स
Recommended image2
Happy Kiss Day 2026: किस करने से सेहत को मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे
Recommended image3
Hugging Benefits: ब्लड प्रेशर कंट्रोल से मेंटल हेल्थ तक, सिर्फ गले लगाने भर से होते हैं 4 बेनिफिट्स
Recommended image4
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
Recommended image5
सिर की जूं ने ले ली 12 साल की लक्ष्मीप्रिया की जान, बेटी ने इतना दर्द सहा कि कोई नहीं कर पाएगा यकीन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved