MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • सोशल मीडिया पर सुरक्षित नहीं आपकी जवान होती लाडली, 4 बातों का माता-पिता रखें ख्याल

सोशल मीडिया पर सुरक्षित नहीं आपकी जवान होती लाडली, 4 बातों का माता-पिता रखें ख्याल

हेल्थ डेस्क. सोशल मीडिया से वैसे तो आज के दौर में कोई दूर नहीं रह सकता है।  यंग होते लड़का और लड़की में इसका क्रेज ज्यादा देखने को मिलता है। वहां वो अपनी मन की कर सकते हैं। लेकिन क्या सोशल मीडिया किशोर होते बच्चों के लिए खासकर लड़कियों के लिए सुरक्षित है। एक सर्वे में पता चला है कि करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चियां सोशल मीडिया पर उत्पीड़न या दुर्व्यवहार का शिकार हो चुकी हैं। जो उनके मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालते हैं। आइए नीचे जानते हैं कि सोशल मीडिया अलग-अलग उम्र में लड़कियों को कैसे प्रभावित करती हैं और माता पिता को किन 4 बातों का ख्याल रखना चाहिए...

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Aug 06 2022, 10:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सोशल मीडिया पर लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं इसे लेकर प्लान इंटरनेशनल संस्था ने एक सर्वे किया। जिसमें भारत , स्पेन, थाइलैंड और अमेरिका समेत 22 देशों के लड़कियों को रखा।

28

संस्था ने 15 साल से 25 साल की 14,000 लड़कियों पर सर्वे किया। इस सर्वे में पता चला कि हर पांच में से एक लड़की का सोशल मीडिया पर उत्पीड़न की शिकार हुई हैं। फेसबुक पर सबसे ज्यादा लड़कियां उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की शिकार हुईं हैं। 39 प्रतिशत लड़कियां फेसबुक पर, 23 प्रतिशत लड़कियां इंस्टाग्राम पर, 14 प्रतिशत व्हाट्सएप पर और 9 प्रतिशत लड़कियां ट्विटर पर उत्पीड़न का सामना की हैं।

38

मनोवैज्ञानिक और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) के शोध के लेखक डॉ. एमी ओरबेन का कहना है कि कम उम्र की लड़कियों का जीवन सोशल मीडिया की वजह से प्रभावित हो सकता है। वो मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या का शिकार हो सकती हैं। 

48

एक और शोध में सामने आया कि अलग-अलग उम्र में सोशल मीडिया बच्चों के मेंटल हेल्थ को प्रभावित करते हैं। जिन लड़कियों ने 11 से 13 साल की उम्र के बीच सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताया, वह एक साल बाद अपनी लाइफ से कम संतुष्ट थीं। सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने से लड़कियों में डिप्रेशन की समस्या बढ़ गई थी। हालांकि लड़कों पर उतना प्रभाव नहीं पड़ता है जितना की लड़कियों पर।

58

1. सोशल मीडिया को लेकर बच्ची दें जानकारी
माता-पिता को वैसे तो जब बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगे तो उनपर नजर रखना चाहिए। लेकिन बच्चियों को लेकर उनका कंसर्न ज्यादा होना चाहिए। लड़कियों का नेचर काफी सॉफ्ट होता है। इसलिए उन्हें जब कोई झटका लगता है तो उसे लेकर वो परेशान हो जाती हैं। तो माता-पिता को जो सबसे पहला काम करना चाहिए वो अपनी बेटियों को सोशल मीडिया के बारे में बताए। क्योंकि उन्हें आप जबरदस्ती जाने से रोक नहीं सकते हैं। लेकिन उनके साथ बातचीत करें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किसी उम्र से करना चाहिए और कितना करना चाहिए उसके बारे में सही जानकारी दें।

68

2. माता-पिता अपनी बच्चियों के साथ रहें दोस्ताना

माता-पिता को चाहिए कि वो अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारे। उससे हर मुद्दे पर चर्चा करें। क्योंकि जब बच्चे बड़े होते हैं तो हर चीज जानने के लिए उत्सुक होते हैं। इसलिए उनसे हर मुद्दे पर खुलकर बात करें। जब आप उनके साथ ज्यादा वक्त गुजारेंगे तो वो सोशल मीडिया से दूर रहेंगे।

78

3.बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रखें नजर

अगर आपकी बेटी का सोशल मीडिया अकाउंट हैं तो उसपर नजर रखें। अगर उसके साथ कुछ गलत हो रहा है तो बात करें। उसे बताए कि सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करना है और क्या नहीं। क्योंकि बढ़ती उम्र की लड़कियां ऑपोजिट सेक्स की तरफ आकर्षित होती हैं। वैसे में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर देती हैं जो उन्हें उत्पीड़न का शिकार बना सकती हैं।

88

4बच्चों के भाव को करें नोट

अगर आपकी लाडली परेशान, चिड़चिड़ी या फिर खोई-खोई दिख रही है तो खुलकर बात करें। हो सकता है वो ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकार हुई हो । अगर मामला नहीं संभलता है तो मनोवैज्ञानिक के पास लेकर जाएं। 

और पढ़ें:

'पोर्न स्टार' बनने से पहले मिया खलीफा दिखती थी ऐसी,इस डाइट रुटीन से 22 Kg घटा बनी सेक्सी गर्ल

वक्त से पहले बेटी हो रही है जवान, तो माता-पिता को 3 बातों का रखना होगा खास ख्याल

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Summer Skin Alert: पीक समर में स्किन को रखें सेफ, सनबर्न-टैनिंग से ऐसे करें बचाव
Recommended image2
Weight Loss in Summer: हल्की एक्सरसाइज से भी बर्न करें कैलोरी, जानें 4 तरीके
Recommended image3
Drinks For Fatty Liver: लिवर में जमा फैट कम करेंगे ये 4 देसी लिक्विड, स्वाद में भी दमदार
Recommended image4
Low BP instant Relief Foods: गर्मियों में लो BP होने पर क्या खाएं? तुरंत राहत देने वाले 7 असरदार फूड्स
Recommended image5
Barley Sattu Side Effects: जौ सत्तू ड्रिंक इन लोगों के लिए है नुकसानदायक, गर्मियों में रहें सावधान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved