- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 71 साल की उम्र में छठी बार पिता बनने जा रहा ये प्रोड्यूसर, 36 की एक्ट्रेस से रचाई थी शादी
71 साल की उम्र में छठी बार पिता बनने जा रहा ये प्रोड्यूसर, 36 की एक्ट्रेस से रचाई थी शादी
मुंबई. हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर कैथरीन मैकफी इन दिनों अपने मां बनने को लेकर चर्चा में हैं। 36 साल की मैकफी ने पिछले साल जून 2019 में 71 साल के डेविड फोस्टर के साथ शादी की थी। डेविड फोस्टर पेशे से एक प्रोड्यूसर हैं। इनकी शादी लंबा ऐज गैप होने की वजह से काफी सुर्खियों में रही थी। इतना ही नहीं कैथरीना डेविड की पांचवी पत्नी हैं। खैर, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इसी साल दिसंबर महीने में बच्चे का स्वागत कर सकती है। एक्ट्रेस कर रही पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी...

कैथरीन के मां बनने की खबरें बहुत पहले ही सुर्खियों में आ गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर पोस्ट से इस खबर पर पक्की मुहर लगी थी।
दरअसल, 16 दिसंबर को कैथरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी।
कैथरीन के फैंस उनकी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि जहां कैथरीन का ये पहला बच्चा है वहीं, 71 साल के पति डेविड फोस्टर का छठा बच्चा है।
फोस्टर कैथरीन से पहले चार शादियां कर चुके हैं और एक्ट्रेस उनकी पांचवी पत्नी है। उनके पिछली शादियों से 5 बच्चे हैं। वहीं, अगर कैथरीन की बात की जाए तो उन्होंने फोस्टर से दूसरी शादी की है। इससे पहले उनके कोई बच्चे नहीं हैं।
कैथरीन अपने पहले बच्चे का बसब्री से इंतजार कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें वो पिंक कोट में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं।
यहीं नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कैथरीन जुड़वां बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।