- Home
- Sports
- Cricket
- पत्नी को छोड़ दुबई में नई 'लैला' के साथ मस्ती करते दिखे शिखर धवन, बार-बार हंसते हुए दिया KISS
पत्नी को छोड़ दुबई में नई 'लैला' के साथ मस्ती करते दिखे शिखर धवन, बार-बार हंसते हुए दिया KISS
स्पोर्ट्स डेस्क : आइपीएल 2020 के लिए हर टीम तैयारियां कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स भी इन दिनों प्रैक्टिस में बिजी है। इन तैयारियों के बीच क्रिकेटर्स थोड़ा मस्ती-मजाक भी करते नजर आ रहे हैं और इसके वीडियो भी वो सोशल मीडिया शेयर भी कर रहे हैं। अब इंडियन क्रिकेट टीम के गब्बर और दिल्ली टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी लैला के साथ एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो काफी मजेदार है जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं इस वीडियो की कुछ झलकियां
| Published : Sep 07 2020, 12:00 PM IST / Updated: Sep 07 2020, 12:05 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले स्टार प्लेयर शिखर धवन इस बार भी दिल्ली के ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उनके साथ उनके प्लेयिंग पार्टनर पृथ्वी शॉ हैं।
आइपीएल का 13वां सीजन बस कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। फिलहाल यूएई में हर टीम तैयारियां कर रही हैं जिसमें दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है।
तैयारियों के बीच क्रिकेटर्स कई बार मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। अब दिल्ली की टीम के दो ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का एक मजेदार वीडियो सामने आया है।
शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पृथ्वी शॉ के साथ शाहरुख खान के गाने 'अपुन बोला तु मेरी लैला' पर मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दोनों बहुत फनी लग रहे हैं जिसे देखकर खूब हंसी आ रही है।
इस वीडियो में शिखर अपनी लैला यानि पृथ्वी शॉ को फ्लाइंग किस करते दिख रहे हैं।वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने कैप्शन दिया कि, मेरी लैला इस कोविड टाइम में पृथ्वी शॉ हैं। (My Laila in covid time) इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट्स भी दे रहे है।
आपको बता दें कि शिखर धवन पहले हैदराबाद टीम के लिए खेलते थे। वे पिछले साल ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हैं और उन्होंने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उस वक्त ये टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी।
आईपीएल 2020 में भी दिल्ली की टीम खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। बता दें कि ये टीम अब तक एक बार भी आइपीएल नहीं जीती है। इस बार दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।