- Home
- Sports
- Cricket
- कौन है ये सुपरहॉट गर्ल जिस पर फिदा है यह क्रिकेटर, तस्वीरें देख कहेंगे इनके आगे बड़ी हीरोइनें भी हैं फेल
कौन है ये सुपरहॉट गर्ल जिस पर फिदा है यह क्रिकेटर, तस्वीरें देख कहेंगे इनके आगे बड़ी हीरोइनें भी हैं फेल
स्पोर्ट डेस्क. Prithvi Shaw Girlfriend Prachi Singh: सालों से क्रिकेटर्स और ग्लैमर की दुनिया का पुराना नाता रहा है। अब तक क्रिकेट की दुनिया के बहुत से खिलाड़ी फिल्म इंडस्ट्री की हसीनाओं पर दिल हार चुके हैं और अपना घर भी बसा चुके हैं। शर्मिला टैगोर-नवाब पटौदी से लेकर अनुष्का शर्मा- विराट कोहली तक ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं। वहीं अब लगता है कि इस लिस्ट में एक और जोड़ी का नाम शामिल होने वाला है। यहां हम टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के बारे में बात कर रहे हैं जो इस बार आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। भारत के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को टीम इंडिया का भविष्य माना जाता है। हालांकि शॉ को अभी काफी लंबा सफर तय करना है, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला है पृथ्वी ने अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने पेश किया है। अब शॉ एक लड़की के साथ नाम जुड़ने के बाद से और ज्यादा चर्चा में हैं। दरअसल दोनों की प्रेम कहानी का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों की माने तो दोनों के बीच डेटिंग-शेटिंग चल रही है।
तो आइए जानते हैं कि आखिर IPL में रन बनाने वाले शॉ प्यार की पिच पर कैसे बोल्ड हो गए-
| Published : Sep 23 2020, 03:11 PM IST / Updated: Sep 23 2020, 05:06 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) साल 2018 के आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद वो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के नजर में आ गए थे। महज 20 साल की उम्र में ही पृथ्वी ने ये साबित किया है कि वो आने वाले वक्त में धमाल मचा सकते हैं।
लेकिन वो सिर्फ सेलेक्टर्स की नजर में ही नहीं रहते हैं, बल्कि आजकल हसीनाओं की निगाहों का सुकून बनते जा रहे हैं।
आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) एकाउंट पर प्राची के कमेंट्स ऐसे थे कि लोगों को शक होना लाजिमी था। ये देख कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) और पृथ्वी डेट कर रहे हैं।
प्राची सिंह, पृथ्वी शॉ के लगभग हर पोस्ट पर कमेंट करती हैं तो वहीं शॉ भी उन्हें रिप्लाई करना कभी नहीं भूलते। दोनों के इस कमेंट-कमेंट के खेल को देखकर लोग अंदाज़ा लगाने लगे कि शायद दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। कभी प्राची पृथ्वी को क्यूटी (प्यारा) लिखती हैं तो कभी उनकी हंसी को मिस करने की बात कहती हैं।
हालांकि अब तक इस बारे में प्राची और पृथ्वी दोनों की ही तरफ से कुछ नहीं कहा गया। पर सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के बीच चल रही कमेंट मसखरी को अच्छे से पढ़ लिया और चर्चाएं गर्म हो गईं।
इस पोस्ट पर आप प्राची और पृथ्वी के कमेंट्स पढ़कर दोनों के बीच की बॉन्डिंग को समझ सकते हैं।
आपको बता दें कि प्राची सिंह एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जो कलर्स चैनल के पॉपुलर टीवी सीरियल 'उड़ान सपनों की' में नज़र आ चुकी हैं। इस शो में प्राची 'समीर' की बहन के किरदार में दिखाई दी थीं।
बताया जाता है कि प्राची ना सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक बेहतरीन बेली डांसर भी हैं। प्राची सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर बेली डांसिंग के बहुत से वीडियोज पोस्ट हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
प्राची की सुपरहॉट फोटोज भी काफी वायरल हुई हैं अपनी खूबसूरती से वो कई बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं।
बहरहाल जो भी प्राची और पृथ्वी की जोड़ी कमाल रहेगी, फिल्म और ग्लैमर की जोड़ियों में दो और नाम शामिल हो जाएंगे।