MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कोहली को दुबई में याद आया स्कूल, चहल का कमेंट पढ़ लोग बोले - मीम हम बना लेंगे आप टीम बना लो

कोहली को दुबई में याद आया स्कूल, चहल का कमेंट पढ़ लोग बोले - मीम हम बना लेंगे आप टीम बना लो

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 (IPL2020) का खुमार पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है और हो भी क्यों ना इसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर जो खेलते हैं। इन्हें मैदान पर देखना फैंस के लिए भी काफी एंटरटेनिंग होता है। इस सीजन अगर किसी टीम ने दर्शकों को सरप्राइज किया है, तो वो है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB),  विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम हर  बार किसी ना किसी कमी की वजह से आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन इस बार ये टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वैसे तो टीम का हर खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस दे रहा है पर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हमेशा की तरह विराट और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) हैं, साथ ही यंग प्लेयर्स देवदत्त पड्डीकल (Devdutt Padikkal) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी खूब चर्चा में है। मैदान में कमाल दिखाने के साथ सोशल मीडिया पर भी ये चारों छाए हुए है। हाल ही में टीम के कप्तान नें चारों की एक साथ फोटो शेयर की है, जिससे देखकर कोहली को अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 23 2020, 08:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

इस बार आईपीएल 2020 के 13वें सीजन में विराट की सेना उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आरसीबी एक के बाद एक मैच जीतती जा रही है। इसी जीत के चलते प्वाइंट्स टेबल में वह 14 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

28

एक तरफ मैच में तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर चारों तरफ विराट और उनकी टीम की बात हो रही है। टीम के शानदार बैटिंग ऑर्डर के साथ ही चहल और सिराज जैसे गेंदबाज, टीम को ताकत दे रहे हैं।

38

अपनी परफॉर्मेंस के साथ ही ये टीम अपने एंजॉयमेंट में लिए भी बहुत फेमस है। कभी मैदान में मस्ती करती, तो कभी मैच के बाद पार्टी करती इनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती है।

48

हाल ही में कैप्टन कोहली नें अपने इंस्टाग्राम पर टीम के चार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डीकल और मोहम्मद सिराज के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर उन्हें अपने स्कूल के दिनों की याद आ रही है। 

58

दरअसल, इस फोटो को शेयर करते हुए कोहली ने कैप्शन दिया कि यह तस्वीर मुझे स्कूल के दिनों में याद दिलाती है। जब एक ही क्लास के 4 लोग एक साथ खड़े हो और एबी जैसे एक बच्चे ने पूरा होमवर्क पूरा किया है, वो ताव से खड़ा है और अन्य 3 जानते हैं कि वे मुसीबत में हैं।

68

सोशल मीडिया पर चारों की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। लेकिन इस फोटो में एक प्लेयर की कमी नजर आ रही है, वो है मस्तमौला युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)। भले ही वो इस फोटो में नहीं है पर कमेंट बॉक्स में उनका फनी कमेंट जरूर देखने को मिल रहा है। उन्होंने इसपर कमेंट किया कि मैंने आज क्लास बंक कर ली है क्योंकि होमवर्क चैक होने वाला था। वहीं, चहल के कमेंट पर फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिया और लिखा कि मीम हम बना लेंगे आप टीम बना लो। 

78

बता दें की विराट की सेना ने हाल में बुधवार को अबु धाबी में हुए मैच में शानदार जीत दर्ज की है। युजवेंद्र चहल और मोहम्‍मद सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ 84 रन ही बना पाई, इस लक्ष्य को बैंगलुरु ने 13 ओवर में ही भेद दिया।

88

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच रविवार 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। ये भिड़त आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'हल्के में मत लेना', T20 World Cup से पहले अमेरिका की टीम इंडिया को गंभीर चेतावनी!
Recommended image2
'लिखकर ले लो, पाकिस्तान पलटी मारेगा', चेतन शर्मा ने कहा- 12 फरवरी के बाद PCB लेगा यूटर्न
Recommended image3
कौन सी 4 टीम खेलेंगी T20 World Cup का सेमीफाइनल? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने की बड़ी भविष्यवाणी
Recommended image4
WPL 2026 final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल, कौन जीता कल का मैच?
Recommended image5
IPL के मुकाबले कितनी कम है WPL की प्राइज मनी? जानिए पूरा अंतर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved