- Home
- States
- Jharkhand
- ट्रम्प तक परिंदा भी 'पर' नहीं मार सकता, फिर यह शख्स कैसे उनके करीब जा पहुंचा, जानिए कौन है ये..
ट्रम्प तक परिंदा भी 'पर' नहीं मार सकता, फिर यह शख्स कैसे उनके करीब जा पहुंचा, जानिए कौन है ये..
रांची, झारखंड. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को दो दिनी दौरे पर भारत पहुंचे। इस दौरान सिक्योरिटी बेहद सख्त रहेगी। यानी कोई परिंदा भी उनके आसपास 'पर' नहीं मार सकता। लेकिन इस शख्स ने उनके पीछे एक नहीं, 8-10 लोग लगा रखे हैं। वे पल-पल ट्रम्प की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ट्रम्प की बॉडी लैंग्वेज से लेकर खान-पान तक ये लोग आसपास मौजूद रहेंगे। ये लोग किसी सिक्योरिटी का हिस्सा नहीं है। चौंकिए नहीं..ये लोग ट्रेंड फोटो और वीडियोग्राफर्स हैं। इन्हें ट्रम्प के भारत दौरे की कवरेज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि यह इतना आसान नहीं था। इसके लिए बकायदा बड़ी-बड़ी कंपनियों ने विदेश मंत्रालय को टेंडर भरा था। यह टेंडर रांची की कंपनी 'श्रुति विजुअल इंफोर्मेशन प्रालि.' को मिला है। इस कंपनी के मालिक हैं अरुण प्रकाश। एक समय था, जब अरुण प्रकाश शादी और बर्थ-डे पार्टीज में फोटोग्राफी करते थे। लेकिन कहते हैं कि 'जहां चाह, वहां राह...' अरुण प्रकाश धीरे-धीरे अपने हुनर को मांजते गए और आज झारखंड की दिग्गज कंपनियों में शुमार है। यानी इनकी कंपनी की खींची तस्वीरें और वीडियो फुर्सत के पलों में ट्रम्प को हमेशा भारत की याद दिलाते रहेंगे।
15

'श्रुति विजुअल इंफोर्मेशन प्रालि.' ट्रम्प का कार्यक्रमों का प्रसारण विदेश मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी करेगा। इसके साथ ही फेसबुक और ट्वीटर पर भी ट्रम्प का कवरेज दिखाएगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
रांची के कांके रोड पर इस कंपनी का स्टूडियो बना हुआ है। यह कंपनी पिछले 20 साल से विभिन्न बड़े सरकारी कार्यक्रमों के कवरेज की जिम्मेदारी उठा रही है।
35
कंपनी के प्रमुख अरुण प्रकाश ने मीडिया को बताया कि ट्रम्प के कवरेज के लिए 8 टीमें लगाई गई हैं। टीम को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। अरुण प्रकाश ने बताया कि उनकी कंपनी अक्टूबर 2019 से विदेश मंत्रालय के लिए काम कर रही है।
45
अरुण प्रकाश के मुताबिक, उनकी टीम ट्रम्प के साथ अहमदाबाद, आगरा और हैदराबाद हाउस दिल्ली के कार्यक्रम में मौजूद रहेगी।
55
गोड्डा के रहने वाले अरुण प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत शादी-बर्थडे पार्टीज की फोटो और वीडियोग्राफी से की थी। आज वे देश के कई बड़े कार्यक्रम कवरेज करते हैं। (केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ अरुण प्रकाश)
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos