- Home
- States
- Jharkhand
- 2 साल बाद पहली बार पति से मिलने पहुंचीं राबड़ी, बहू-बेटे की कलह से उठाना पड़ा यह कदम, बेटी भी संग थी
2 साल बाद पहली बार पति से मिलने पहुंचीं राबड़ी, बहू-बेटे की कलह से उठाना पड़ा यह कदम, बेटी भी संग थी
रांची, झारखंड. लालू प्रसाद यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनका नाम ही काफी है। लेकिन इन दिनों लालू फैमिली में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। पहला, लालू खुद चारा घोटले में सजा काट रहे हैं। दूसरा, नीतीश कुमार के पलटने से उनकी पार्टी सरकार से बाहर हो गई। तीसरा, बिहार के पूर्व मंत्री और उनके बेटे तेप्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या के बीच लंबे समय से जारी कलह ने उनके परिवार को परेशान कर रखा है। लालू इन दिनों रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती हैं। 2 साल में पहली बार उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनसे मिलने पहुंचीं। इसकी दो वजहें रहीं। पहला, लालू की बिगड़ती तबीयत देखना और दूसरा बहू-बेटे के मामले में सलाह लेना। उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी को आंखों की दिक्कत होने लगी थी। हाल में दिल्ली में उनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ है। बहरहाल, राबड़ी सोमवार को रांची पहुंचीं।
16

सोमवार को राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा लालू यादव से मिलने रांची स्थित रिम्स पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट से झारखंड राजद के प्रमुख अभय कुमार सिंह दोनों को लेकर रिम्स पहुंचे। उल्लेखनीय है कि जब से लालू जेल में हैं, तब से पहली बार राबड़ी उनसे मिलने पहुंची हैं। इस सियासत को राजनीति नजरिये से भी देखा जा रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि लालू की तबियत कुछ ठीक नहीं है। इसलिए फैमिली उनसे मिलने जा रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
यह भी माना जा रहा है कि बहू ऐश्वर्या और बेटे तेजप्रताप के बीच शादी के कुछ महीने बाद से ही चले आ रहे विवाद से लालू फैमिली बेहद आहत है। मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। सास और बहू के रिश्ते में आई खटास को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आती रही हैं। कुछ मीडिया ने तो मारपीट तक की खबरें बताई थीं। माना जा रहा है राबड़ी इस मसले पर भी लालू से चर्चा करने पहुंची थीं।
36
शनिवार को पापा की तबीयत देखने उनकी बेटी धन्नो और समधी कैप्टन अजय यादव पहुंचे। दोनों करीब दो घंटे तक वार्ड में रहे। इस दौरान पापा से मिलकर बेटी भावुक हो उठी। उसकी आंखों में आंसू छलक पड़े। लालू से मुलाकात के बाद उनके समधी और बेटी ने सेहत को लेकर फिक्र जताई थी। धन्नो ने कहा कि वे पापा की सेहत जल्द ठीक होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पापा बहुत जल्द ठीक होंगे। इस दौरान लालू ने धन्नो से तेजस्वी यादव की शादी और तेजप्रताप के बारे में भी कुछ पूछताछ की। बेटी ने बताया कि परिवार उन्हें बहुत मिस करता है।
46
लालू का इलाज कर रहे डॉ. डीके झा ने बताया कि लालू की किडनी 50 फीसदी काम कर रही है। उनका शुगर लेवल उतार-चढ़ाव में होता है। लालू को अब मांसाहार खाने से मना किया गया है। फिलहाल लालू की सेहत सामान्य है।
56
याद रहे कि ऐश्वर्या और तेजप्रताप यादव के बीच जबर्दस्त विवाद जारी है। ऐश्वर्या ने राबड़ी पर हाथ उठाने तक का आरोप लगाया था। इसके बाद वे घर छोड़कर अपने मायके चली गई थीं। तेजप्रताप भी अब तलाक चाहते हैं।
66
बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप के साथ ऐश्वर्या की शादी 2018 में 12 मई को हुई थी।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos