- Home
- States
- Jharkhand
- एक ही मंडप में हुई मां और बेटी की शादी, देखने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम...सामने आई इमोशनल स्टोरी
एक ही मंडप में हुई मां और बेटी की शादी, देखने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम...सामने आई इमोशनल स्टोरी
रांची. अभी तक आपने दो भाइयों या दो बहनों की एक साथ शादी होते हुए देखा या सना होगा। लेकिन झारखंड में एक ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हो रही है। जहां एक मां-बेटी ने एक साथ शादी के 7 फेरे लेकर विवाहिक बंधन में बंध गईं। दोनों को साथ परिणय सूत्र में बंधते देखने के लिए आसपास के इलाकों से हुजूम जुटा था।
15

इस सामूहिक विवाग में झांरखंड के सांगा गांव के रहने वाले पिता सुधेश्वर गोप ने परमी देवी के साथ तो बेटी कलावती देवी ने अपने पति प्रताप के साथ साथ फेरे लिए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
दरअसल, यह अनोखी शादी राजधानी रांची में रविवार को देखने को मिला। असल में शहर की एक सामाजिक संस्था की तरफ से सामूहिक शादी का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें करीब 150 जोड़ों की शादी की गई। इनमें 20 साल से 51 साल के जोड़े शामिल थे।
35
बाप-बेटी की साथ शादी होने पर पिता ने बताया कि एक साथ शादी करन के पीछे की वजह है, हमारी गरीबी। सुधेश्वर ने बताया कि ऐसे समारोह में बहुत ज्यादा पैसा खर्च होता है। क्योंकि हम लोगों को पूरे गांववालों को भोज देना पड़ता है। इतनी हमारी आर्थिक क्षमत नहीं थी।
45
सुधेश्वर ने बताया में अपनी पत्नी के साथ बिना शादी के 20 साल से लिव इन में रहा था। ठीक इसी तरह मेरी बेटी भी छह साल से लिव इन में रह रही थी।
55
इस अनोखी शादी के गवाह बने लोगों ने मां और बेटी को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos