MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • यारों के यार हैं धोनी: दोस्त को बचाने भेजा हेलीकाप्टर तो चाय वाले फ्रेंड को लगाया गले...देखिए यादगार फोटोज

यारों के यार हैं धोनी: दोस्त को बचाने भेजा हेलीकाप्टर तो चाय वाले फ्रेंड को लगाया गले...देखिए यादगार फोटोज

रांची (झारखंड). 8 अगस्त यानि फ्रेंडशिप, यह दिवस अगस्त महीने के पहले रविवार को हर साल भारत के अलावा कई देशों में अपने अपने तरीके से मनाया जाता है। यह पूरा दिन दोस्तों के लिए समर्पित होता है। इस दिन लोग अपने खास दोस्तों के साथ मिलते-जुलते, पार्टी करते और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हैं, मदर्स डे या फादर्स डे की तरह ही फ्रेंडशिप डे को मनाने की परंपरा है। जब बात दोस्ती की आती है तो झारखंड में सबसे पहला नाम रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी की आता है। दोस्ती निभाने में धोनी का कोई जोड़ नहीं। धोनी के सारे दोस्तों का कहना है कि माही जैसा दोस्त मिलना नसीब की बात होती है। तस्वीरों में देखिए बचपन के दोस्तों की टोली...

4 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
| Updated : Aug 07 2022, 06:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

इंसानियत और दोस्ती की मिसाल है धोनी
आम तौर पर अपने करियर की उंचाइयों पर पहुंचने के बाद कई सिलेब्रेटी अपने पुराने दोस्तों को भूल जाते हैं। लेकिन, महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार खिलाड़ी इस मिथक को गलत साबित करते हैं। धोनी अपने दोस्तों से आज भी एक आम इंसान की तरह मिलते हैं। वे अपने करीबी दोस्तों के लिए किसी भी मौके पर उनके हमदर्द के रूप में पेश आते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

जब धोनी ने अपने दोस्त के इलाज के लिए भेज दिया था हेलीकॉप्टर
धोनी के बचपन के दोस्त, जिसका नाम संतोष लाल था, उसी ने माही को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया। हेलीकॉप्टर शॉट को को सबसे पहले उनके साथी रणजी खिलाड़ी संतोष लाल खेला करते थे। महेंद्र सिंह धोनी ने यह शॉट सीखा। इस शॉट को सिखने के लिए धोनी को अपने दोस्त को समोसे खिलाने पड़ते थे। 2013 में धोनी को अपने दोस्त संतोष की बीमारी की खबर मिली थी। उनके पैन्क्रियाज में इन्फेक्शन हो गया था। रांची में बेहतर इलाज संभव नहीं था। उनकी आर्थिक स्थिति भी ख़राब थी। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त की हर संभव मदद करने की कोशिश की। उनके लिए हैलीकॉप्टर तक की व्यवस्था की ताकि उनका इलाज कराया जा सके। हालांकि, वे अपने दोस्त की जिंदगी नहीं बचा सके, लेकिन उन्होंने अपनी दोस्ती बखूबी निभाई। 

36

जब अपने चाय वाले दोस्त को धोनी ने लगाया गले
साल 2017 महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे एकदिवसीय ट्राफी में झारखंड की तरफ से खेल रहे थे। छत्तीसगढ़ के खिलाफ झारखंड का मुकाबला कोलकाता के मैदान ईडन गार्डन में था। जहां उन्हें उनका चाय वाला पुराना दोस्त मिला। दरअसल धोनी के इस दोस्त को जब पता चला कि वो धोनी यहां मैच खेलने आए हुए हैं। तो वह उनसे मिलने पहुंच गया। उसने धोनी से मिलने की इच्छा जताई। जब धोनी मैदान से निकले तो उन्हें पता चला कि उनका एक दोस्त उनसे मिलने के लिए इंतज़ार कर रहा है। धोनी ने इतने सालों के बाद जैसे ही उसे देखा। देखते ही पहचान गए। उन्होंने अपने दोस्त को फौरन गले लगाया। धोनी के इस दोस्त का नाम थॉमस है। उनकी दोस्ती उस समय की है जब महेंद्र सिंह धोनी खड़गपुर स्टेशन पट टीटीई की नौकरी करते थे। तब थॉमस स्टेशन के बाहर चाय की दुकान लगाते। धोनी दिनभर में दो से तीन मर्तबा थॉमस की दुकान पर चाय पीने आते थे। वो कभी कभी उनकी दुकान पर गर्म दूध भी पीते थे। 

46

जब दोस्त के कहने के पर उनके घर बहन की शादी में पहुंचे धोनी
इतने बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद धोनी अपनी दोस्ती निभाना बखूबी जानते हैं।  धोनी के बचपन के दोस्त उनको अपनी बहन की शादी में आने का निमंत्रण दिया। बातचीत के दौरान धोनी के दोस्त ने कहा कि अब तो तुम स्टार बन गए हो तुम शादी में थोड़ी आओगे। इस पर धोनी ने अपने दोस्त से आने का वादा किया। धोनी अपने वादे के मुताबिक अपने दोस्त की शादी में एक आम इंसान की तरह पहुंच गए. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। ऐसे में धोनी के दोस्त ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। जिससे लोग उन्हें परेशान न करें और मेहमानों से कह दिया कि धोनी वापस चले गए हैं। धोनी ने उसी कमरे में भोजन किया। सब रिश्तेदारों के जाने के बाद वो भी वहां से चले गए। 
 

56

रायपुर के दोस्त को फोन पर नाश्ते पर बुलाया
साल 2015 धोनी आईपीएल मैच के दौरान रायपुर पहुंचे थे। धोनी को जब पता चला कि उनके पुराने दोस्त विपिन इस समय रायपुर में हैं। तो उन्होंने विपिन को फोन करके नाश्ते पर बुलाया। विपिन कहते हैं कि उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि इतने बड़े सिलेब्रेटी होने के बावजूद धोनी उनको नहीं भूले और खुद फोन करके मिलने बुला लिया। विपिन से धोनी की दोस्ती रेलवे में टीटीई के दौरान हुई थी. विपिन खड़गपुर में उनके साथ रहा करते थे। धोनी और विपिन साथ में टीटीई की नौकरी करते। 

66

सन्यास पर भावुक हो गए थे सारे दोस्त
धोनी जिस तरह से यारी निभाते है, वैसे ही उनके दोस्त भी है। जब धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया तो उनके कई दोस्तों को दुख हुआ। कईयों ने सोशल मिडिया पर पोस्ट लिख धोनी के बारे में लिखा। उनका एक दोस्त चिंटू तो शोसल मिडिया पर भावुक भी हो गए और धोनी को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। 
 

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(54.0 ov) 99 & 156/4
Day 4
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Thu, 22 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Recommended image2
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत
Recommended image3
Bokaro Horror: चॉकलेट की जगह मामा ने थमाई पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के बच्चे की मौत
Recommended image4
मां की अर्थी को कंधा देते ही छलक पड़े CM हेमंत सोरेन के आंसू, बोले-बाबा के बाद मां ही मेरा सहारा थीं
Recommended image5
Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved