- Home
- States
- Jharkhand
- धोनी ने फैमिली संग बर्फबारी का लिया मजा, बेटी ने गाया गाना तो 1 घंटे में 9 लाख लोगों ने देखा Video
धोनी ने फैमिली संग बर्फबारी का लिया मजा, बेटी ने गाया गाना तो 1 घंटे में 9 लाख लोगों ने देखा Video
रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद सिंह धोनी चार दिन मसूरी में बिताने के बाद बुधवार को वापस लौट आए हैं। बता दें कि माही अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए मसूरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ फोटो खिंचवाई और जमकर पहाड़ी व्यजनों का लुत्फ उठाया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें जीवा बर्फ के बीच गिटार बजाकर गाना गाती हुई नजर आईं। इसको देखने के लिए वहां सैंकड़ों लोगों की भीड़ गई। वहीं जब रविवार को धोनी ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया तो उसको एक घंटे के अंदर करीब 9 लाख लोगों ने देखा।
17

मसूरी के जब्बरखेत में अपने दोस्त की कोठी में उन्होंने स्टे किया था। वहीं मसूरी मलिंगार चौक पर धोनी ने एक कैफे में कॉफी का आंनद लिया और फैंस के साथ फोटो खिंचवाई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
डॉगी के साथ बर्फ में मस्ती करती हुई एमएस धोनी की बेटी जीवा...
37
अपने दोस्तों के साथ मसूरी क्वॉलिटी टाइम बिताने के दौरान फोटो खिचवाते हुए धोनी।
47
होटल के बाहर धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
57
धोनी जब मसूरी स्थित चार दुकान भी घूमने गए। दोपहर बाद धोनी बिकने हाउस गए, जहां उन्होंने जिंजर लेमन चाय की चुस्की भी ली।
67
जीवा मसूरी में छाता लगाकर मस्ती करती हुई। जीवा की तसवीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।
77
जैसे ही धोनी को उनके फैंस ने देखा तो वह हैरान हो गए। उनकी खुशी का ठिखाना नहीं रहा। उन्होंने माही के साथ सेल्फी ली।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos