MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • भारत में इस नदी के अंदर से निकलता है सोना, आज तक नहीं सुलझा पाया रहस्य

भारत में इस नदी के अंदर से निकलता है सोना, आज तक नहीं सुलझा पाया रहस्य

रामगढ़/रांची. किसी को भरोसा नहीं होगा लेकिन भारत में एक ऐसी नदी है जिसकी रेत से सैकड़ों साल से सोना निकाला जा रहा है। हालांकि, रेत में सोने के कण होने की वजह का आज तक पता नहीं चल सका है। भूवैज्ञानिकों के मुताबिक कि नदी चट्टानी इलाकों से गुजरती है। इस दौरान सोने के कण नदी के पाने में घुल जाते हैं। ये नदी भारत के तीन राज्यों से होकर गुजरती है। इसका नाम स्वर्ण रेखा आई। विधानसभा चुनाव की वजह से झारखंड चर्चा में है। इस राज्य में कई रहस्य और रोमांचक जगहें हैं। स्वर्ण रेखा भी एक रहस्य है। ये नदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी बहती है। इसकी कुल लंबाई 474 किमी है। इसका उद्गम रांची से करीब 16 किमी दूर है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 20 2019, 03:07 PM IST| Updated : Nov 20 2019, 03:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
झारखंड में स्वर्ण रेखा और उसकी सहायक नदी 'करकरी' की रेत में सोने के कण पाए जाते हैं। कई तो यह भी मानते हैं कि स्वर्ण रेखा में करकरी नदी से बहकर सोने के कण पहुंचते हैं। करकरी नदी की लंबाई सिर्फ 37 किलोमीटर है।
25
झारखंड के तमाड़ और सारंडा जैसी इलाकों में स्थानीय आदिवासी, रेत को छानकर सोने का कण निकालने का काम करते हैं। आदिवासियों का ये पारंपरिक काम है। उनकी कई पीढ़ियां ये काम करती आई हैं। दिन भर काम करने पर एक मजदूरों को सोने का एक या दो कण ही मिल पाता है।
35
इस काम में लगा एक व्यक्ति महीने भर में 60-80 सोने का कण निकाल पाता है। ये कण गेहूं के दाने या उससे थोड़ा बड़े होते हैं। नदी में बाढ़ के दौरान दो माह तक सोना छानने का काम बंद हो जाता है। मजदूरों को एक कण के बदले 80 से 100 रुपये तक दिया जाता है। बाजार में ये 300 रुपये से ज्यादा की कीमत पर बिकता है।
45
सोना छानने के कारोबार में लगे ठेकेदारों और सुनारों ने काफी प्रॉपर्टी बनाई है। जबकि आदिवासी मजदूरों की हालत काफी दयनीय है। वैसे तमाल और सारंडा नक्सल प्रभावित इलाके हैं। नक्सलियों के भी बिजनेस पर टैक्स वसूलने की बातें सामने आती हैं। नदी से सोना क्यों निकलता है इसका रहस्य आजतक उजागर नहीं हो पाया है।
55
सोना का कणों की माइनिंग में लगे मजदूरों की आर्थिक हालत बहुत सही नहीं है। ठेकेदारों और सुनार माइनिंग से काफी मुनाफा कमा चुके हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved