MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • झारखंड सीएम हेंमत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में किया ध्वजारोहण, कहा- पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र लागू की जाएगी

झारखंड सीएम हेंमत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में किया ध्वजारोहण, कहा- पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र लागू की जाएगी

रांची (झारखंड): झारखंड में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी संस्थान, विभिन्न पार्टी कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। ध्वाजारोहण के बाद जगह-जगह पर रैलियां निकाली जा रही है। स्कूली बच्चों के अलावा कई संस्थाओ की ओर से भी रैली निकाली गई। सीएम हेमंत सोरेन ने सुबह 9 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वाजारोहण किया। परेड के निरीक्षण के बाद सीएम ने झंडा फहराया। इसके बाद कई वीर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि पुरानी पेशन व्यवस्था को शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा। सभी रिक्तपदों पर भर्ती का स्पष्ट निर्देश सभी विभागों को दिया गया है। विद्यालयों में शिक्षक और प्रयोगशाला में सहायक आदि के 37 हजार पद रिक्त हैं। इस रिक्त पदों को भरने के लिए अगले छह माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। तस्वीरों में देखिए वहां के स्वतंत्रता दिवस की झलकियां...

3 Min read
Sanjay Chaturvedi
Published : Aug 15 2022, 11:43 AM IST| Updated : Aug 15 2022, 11:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वाजारोहण के बाद जगह-जगह पर रैलियां निकाली जा रही है। स्कूली बच्चों के अलावा कई संस्थाओ की ओर से भी रैली निकाली गई। सीएम हेमंत सोरेन ने सुबह 9 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वाजारोहण किया।

28

15 अगस्त के दिन परेड का निरीक्षण किया

झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में सोमवार 15 अगस्त  के दिन सीएम हेमंत सोरेन ने पहले परेड का  निरीक्षण किया। इसके बाद सुबह 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया।

38

 ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिसके सम्मान में सीएम हेमंत सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान में शामिल हुए। हालाकि इस समय प्रदेश में बारिश का दौर जारी है फिर भी वह वहां से हटे नहीं। तभी उनके सुरक्षा कर्मी ने उनके उपर छाते को लगाया।

48

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि विश्वविद्यालयों में 2716 शिक्षकों की नियुक्ति की अधिसूचना जेपीएससी को भेजी गई है। 15 नवंबर के बाद राज्य में सीएम सारथी योजना शुरु होगी। इसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा।

58

ध्वजारोहण के बाद झारखंड प्रदेश के सीएम ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने आजादी के संघर्ष में बलिदान देने वाले झारखंड के वीर सपूतों के सपनों का झारखंड बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

68

वीर पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने बाद अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि राज्य में पुरानी पेशन व्यवस्था को शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश की सभी रिक्तपदों पर भर्ती का स्पष्ट निर्देश सभी विभागों को दिया गया है।

यह भी पढ़े- जालोर में दलित छात्र की मौत के बाद आई ये बड़ी खबर, देर रात इस महिला नेता के साथ हुआ कांड, थानों की पुलिस दौड़ी

78

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देश के बड़े संस्थानों में पढ़ने में बच्चों को समक्ष आर्थिक परेशानी ना हो इसके लिए जल्द ही गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आ रहे हैं। वर्तमान खरीफ मौसम में सामान्य से कम बारिश होने की रिपोर्ट मिल रही है। राज्य सरकार लगातार इसपर निगरानी रख रही है।

88

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए हमने केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग की है। साथ ही फसल राहत योजना में तत्काल 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि नवाचार सूचकांक में झारखंड का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। हम कई पायदान आगे बढ़े हैं। स्वच्छता मानकों में भी हम कई राज्यों से आगे हैं।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved