MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • झारखंड में हो रहे विश्व आदिवासी दिवस का दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का समापन, तस्वीरों में देखें कैसा रहा आयोजन

झारखंड में हो रहे विश्व आदिवासी दिवस का दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का समापन, तस्वीरों में देखें कैसा रहा आयोजन

रांची (झारखंड). झारखंड की राजधानी रांची में जनजातीय सम्मेलन के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यकर्म में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। झमाझम बारिश के बीच भी महोत्सव में लोगो का उत्साह कम नहीं हुआ। भरी संख्या में लोग कार्यकर्म देखने पहुंचे। देश विदेश से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यकर्म ने छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

2 Min read
Sanjay Chaturvedi
Published : Aug 10 2022, 09:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी पहुंचे

झारखंड की राजधानी रांची में जनजातीय सम्मेलन के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यकर्म में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। झमाझम बारिश के बीच भी महोत्सव में लोगो का उत्साह कम नहीं हुआ। 

26

जनजातीय फैशन शो का हुआ आयोजन
जनजातीय सम्मेलन के दूसरे दिन समापन समारोह में हार्ट बीट ऑफ़ इंडिया की प्रस्तुति, झारखंड लोक संगीत, खरवार नृत्य, नागपुरी नृत्य, मुंडारी नृत्य, आंध्र प्रदेश का मशहूर कुम्मु कोया डांस, पाइका महोत्सव, जनजातीय फैशन शो, विभिन्न प्रकार की संगोष्ठियों के साथ साथ रंगारंग एवं भव्य समारोह मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा

36

कई प्रकार के फूड स्टॉल भी लगे थे
समारोह में कई प्रकार के फूड स्टॉल लगाए गए थे। यहां आए लोगों ने स्टॉल में जाकर लजीज और स्वादिष्ट पकवानों को चला। लोगों ने इसकी खूब तारीफ भी की। लोगो को यहां लगने वाले खाद्य व्यंजनों, कला एवं शिल्प के स्टाल्स भी काफी पसंद आएं।

 

कोटा के बंटी बबलीःराजस्थान के भोले भाले किसानों से ठगी कर लूटे लाखों रुपए, भागने की फिराक मे थे कि,हुआ कुछ और

46

राज्य में पहली बार हुआ जनजातीय सम्मेलन का आयोजन
जानकारी के अनुसार झारखंड में पहली बार बड़े स्तर पर आदिवासी दिवस के मौके पर जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। झारखंड की राजनीति आदिवासी केंद्रित रही है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में 28 सीटें जनजातियों के लिए सुरक्षित हैं।

56

देश विदेश से आए कलाकारों ने मोहा मन

झारखंड में पहली बार हुए जनजातीय कार्यक्रम में देश-विदेश के कई कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर आयोजन देखने आए लोगों का मन मोह लिया। उनके परफोर्मेंस ने लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। 

66

छत्तीसगढ़ में भी होता है भव्य आयोजन
झारखंड में जनजातीय महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हो रहा है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए आयोजन में भाग लिया था। उसी वक्त उन्होंने कहा कि ऐसा ही आयोजन वह झारखंड में भी करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति भी झारखंड से मिलती-जुलती है। दोनों राज्यों की राजनीति पूरी तरह आदिवासी केंद्रित है।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved