MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • कौन हैं कल्पना सोरेन, झारखंड का CM बनने की रेस में सबसे आगे है नाम, जानें क्या है हेमंत सोरेन से रिश्ता

कौन हैं कल्पना सोरेन, झारखंड का CM बनने की रेस में सबसे आगे है नाम, जानें क्या है हेमंत सोरेन से रिश्ता

नई दिल्ली/रांची। झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की विधायकी जाना लगभग तय है। चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने का फैसला राज्यपाल रमेश बैस पर छोड़ा गया है। बता दें कि हेमंत सोरेन पर झारखंड खनन पट्टा आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच अब सवाल उठ रहा है कि वहां का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। फिलहाल इस रेस में सबसे आगे कल्पना सोरेन का नाम चल रहा है। कौन हैं कल्पना सोरेन, आइए जानते हैं। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 26 2022, 11:28 AM IST| Updated : Aug 26 2022, 11:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहीं कल्पना, हेमंत सोरेन की पत्नी हैं।  कल्पना सोरेन फिलहाल एक्टिव पॉलिटिक्स में नहीं हैं। लेकिन बच्चों और महिलाओं से जुड़े सोशल प्रोग्राम में वो बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। 

27

हेमंत सोरेन से कल्पना की शादी साल 2006 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। बता दें कि कल्पना सोरेन ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं। 

37

कल्पना सोरेन का जन्म 1976 में झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था, हालांकि उनका परिवार ओडिशा के मयूरभंज में ही रहता है। कल्पना बिजनेस एक्टिविटीज में भी शामिल हैं।

47

हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के सीएम बनने के रास्ते में उनका खराब स्वास्थ्य सबसे बड़ी दिक्कत है। वहीं भाई वसंत की विधायकी पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन को ही अपनी कुर्सी दे सकते हैं। 

57

हालांकि, अगर कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बनीं तो विधानसभा की सदस्यता के लिए वोह आदिवासी आरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वो मूलत: झारखंड की नहीं हैं। 

67

बता दें कि बीजेपी के कई नेताओं ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से शिकायत की थी कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना की कंपनी को जमीन दिलाकर फायदा देने की कोशिश कर रहे हैं। 

77

CM हेमंत सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल पत्थर माइनिंग लीज ली है। BJP का आरोप है कि यह लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP) 1951 की धारा 9A का उल्लंघन है। गवर्नर ने BJP की यह शिकायत चुनाव आयोग को भेजी थी।

ये भी देखें : 

झारखंड में आज हो सकता है बड़ा उलटफेर: इन 3 नेताओं के कारण खतरे में पड़ी हेमंत सोरेन की कुर्सी

हेमंत सोरेन की पत्नी को CM बनने के लिए पूरे करने होंगे ये चैलेंज, आसानी से नहीं मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved