MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 15 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेगा सूर्य, आपकी पर्सनल लाइफ पर कैसा होगा इसका असर, जानिए

15 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेगा सूर्य, आपकी पर्सनल लाइफ पर कैसा होगा इसका असर, जानिए

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित समय अंतराल के बाद हर ग्रह राशि बदलता है। उसके अनुसार ग्रहों का राजा सूर्य लगभग 30 दिन तक एक ही राशि में रहता है इसके बाद राशि चक्र में आगे बढ़ता है। इस समय सूर्य कुंभ राशि में है। ये ग्रह 14 मार्च की रात करीब 12 .13 पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 14 अप्रैल तक रहेगा। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खर मास शुरू हो जाएगा।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च माने गए हैं, जबकि तुला राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। सूर्य के मीन राशि में से किस राशि पर क्या असर होगा, आगे जानिए… 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 14 2022, 10:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस राशि के लोग व्यर्थ विवादों से दूर रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। खर्च में वृद्धि होगी। बाएं नेत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है। 
 

212

इस राशि वालों के आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी प्रमोशन तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी भी तरह के स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। 
 

312

काफी दिनों से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। आजीविका यानी रोजगार के नए साधन प्राप्त होंगे। सम्मान बढ़ेगा। सरकारी सेवा क्षेत्रों से लाभ मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी।
 

412

सूर्य का राशि परिवर्तन कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यों में उन्नति प्राप्त होगी। सुख-सम्मान प्राप्त होगा।
 

512

इस राशि पर सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाही न बरतें। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बेहतर रहेगा कि काम संपन्न करें और सीधे घर आएं। अत्यधिक उतार-चढ़ाव के बावजूद मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आर्थिक संकट की आशंका बन रही है।
 

612

सूर्य का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। दांपत्य जीवन में कष्ट का अनुभव होगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। साझेदारी में व्यापार से हानि हो सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
 

712

कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। इस अवधि के मध्य किसी को भी पैला उधार न दें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
 

812

शिक्षा और संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में  भी मजबूती आ सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। प्रेम संबंधों के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कोई नन्हा सदस्य बढ़ सकता है।
 

912

मित्रों तथा संबंधियों से संबंधित कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सूर्य का प्रभाव किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। 
 

1012

धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन का शुभ फल आपको मिलेगा। नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। नई डील साइन करने के लिए भी समय ठीक है। भाई-बहनों से अच्छा तालमेल बनेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी।
 

1112

इस राशि के लिए सूर्य का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से संबंधित अशुभ फल मिल सकते हैं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करने होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
 

1212

हेल्थ को लेकर सावधान रहना पड़ेगा। मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सभी तरह के सुख प्राप्त होंगे। धन से संबंधित शुभ योग भी इस समय बन रहे हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved