खरीदारी का शुभ मुहूर्त है धनतेरस मगर इस तरह की चीजें खरीदने से बचना चाहिए
उज्जैन. धनतेरस खरीदी के लिए भी बहुत ही शुभ तिथि मानी जाती है। यही कारण है इस दिन बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, धनतेरस पर कुछ खास चीजें खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस पर इन चीजों की खरीदी शुभ नहीं मानी जाती। जानिए कौन-सी हैं वो चीजें…

1. धनतेरस पर लोहे से बने बर्तन कड़ाही, तवा, चिमटा आदि नहीं खरीदने चाहिए। ये शुभ नहीं होतीं।
2. मान्यता है कि इस शुभ दिन नुकीले सामान जैसे चाकू, छुरी, कैंची, हसिया जैसी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए।
3. धनतेरस पर कांच और प्लास्टिक से बने सामान खरीदने से बचना चाहिए।
4. एल्युमिनियम के बर्तन सेहत के लिए ठीक नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे बर्तन भी धनतेरस पर नहीं खरीदने चाहिए।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।