- Home
- Astrology
- Horoscope
- आज शुभ योग में करें शिवजी को प्रसन्न करने के राशि अनुसार उपाय, हो सकता है भाग्योदय
आज शुभ योग में करें शिवजी को प्रसन्न करने के राशि अनुसार उपाय, हो सकता है भाग्योदय
उज्जैन. आज (14 सितंबर, सोमवार) सोम पुष्य का शुभ योग बन रहा है। ये योग दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा। इस योग में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपाय किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, सोम पुष्य के शुभ योग में अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है और आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये हैं राशि अनुसार उपाय-
112

मेष - भगवान शिव का शहद और गन्ने का रस से अभिषेक करें।
212
वृष - कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें।
312
मिथुन - फलों के रस से शिव जी का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को लाल फूल अर्पित करें।
412
कर्क - कच्चे दूध और मक्खन से शिव का अभिषेक करें।
512
सिंह - शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करें।
612
कन्या - गंगाजल या किसी पवित्र नही के जल से शिवजी का अभिषेक करें।
712
तुला - धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें।
812
वृश्चिक - शहद से अभिषेक करने के बाद शिव को लाल फूल चढाएं।
912
धनु - देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करें।
1012
मकर - तिल और सरसों के तेल से शिव का अभिषेक करें।
1112
कुंभ - कच्चा दूध और दही से अभिषेक करें। इसके बाद नीले पुष्प चढ़ाएं।
1212
मीन - गन्ने का रस और शहद में बादाम मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद पीले फल अर्पित करें।
Latest Videos