- Home
- Astrology
- Horoscope
- 23 मई से शनि चलेगा टेढ़ी चाल, जिन राशियों पर है साढेसाती का असर, उनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
23 मई से शनि चलेगा टेढ़ी चाल, जिन राशियों पर है साढेसाती का असर, उनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार 23 मई से शनि ग्रह वक्री होने वाला है। इस समय ये ग्रह मकर राशि में स्थित हैं जो 23 मई से इसी राशि में उल्टी चाल चलेंगे। इसके कारण जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है वे सीधे प्रभावित होंगी। यानी इन राशि वालों को परेशानी और भी बढ़ सकती है। आगे जानिए शनि के वक्री होने का इन राशियों पर क्या प्रभाव होगा…

धनु राशि
इस समय धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है शनि के वक्री होने से धनु राशि के लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के लोगों की समस्याएं बढ़ जाएंगी। इसके बाद शनि 29 अप्रैल 2022 तक मकर में ही विराजेंगे। इसके बाद शनि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जिससे धनु राशि पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी।
कुंभ राशि
इस समय कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने पर कुंभ राशि के लोगों के कार्यों में गिरावट आ सकती है। इस राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं। यदि वक्री शनि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति में हैं तो उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी तो वहीं यदि शनि कुंडली में अशुभ स्थिति में विराजमान हैं तो इस राशि के लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
मकर राशि
इस समय शनि ग्रह मकर राशि में ही विराजमान हैं लेकिन 23 मई से ये मकर राशि में ही उल्टी चाल चलेंगे, इससे मकर राशि वाले लोगों के जीवन में नौकरी और सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।