- Home
- Astrology
- Horoscope
- गणेश उत्सव: याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाता है गणेश रुद्राक्ष, जानिए इसके और भी फायदे
गणेश उत्सव: याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाता है गणेश रुद्राक्ष, जानिए इसके और भी फायदे
उज्जैन. रुद्राक्ष भगवान शंकर के स्वरूप से जुड़ा है। भगवान शंकर के उपासक इन्हें माला के रूप में पहनते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर की आंखों से निकले आंसू से ही रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है। रुद्राक्ष के कई प्रकार बताए गए हैं। उन्हीं में से गणेश रुद्राक्ष भी एक है। गणेश रुद्राक्ष को भगवान गणेश का स्वरूप माना गया है। यदि गणेशोत्सव के दौरान इसे धारण किया जाए तो इसका विशेष लाभ होता है। जानिए गणेश रुद्राक्ष से आपको क्या-क्या लाभ हो सकता है-

1. गणेश रुद्राक्ष को देखने पर उसमें श्रीगणेश की आंशिक आकृति उभरी हुई दिखाई देती है। यह रुद्राक्ष विशेष फल देने वाला बताया गया है। इसे पहनने से कई समस्याओं का समाधान अपने आप ही हो जाता है।
2. गणेश रुद्राक्ष पहनने से याददाश्त व एकाग्रता बढ़ती है।
3. विद्यार्थी यदि गणेश रुद्राक्ष पहने तो वह पढ़ाई में बेहतर बनता है।
4. भगवान गणेश बुद्धि के देवता है इसलिए यह रुद्राक्ष भी बुद्धि को बढ़ाता है।
5. गणेश रुद्राक्ष शिक्षा और बुद्धि के कारक ग्रह बुध को भी अनुकूल करता है।
6. मानसिक समस्याओं का निराकरण करता है व भाग्य को अनुकूल करता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।