- Home
- Astrology
- Horoscope
- हथेली में यहां होती जीवन रेखा, इससे जान सकते हैं मृत्यु, दुर्घटना और बीमारियों के बारे में
हथेली में यहां होती जीवन रेखा, इससे जान सकते हैं मृत्यु, दुर्घटना और बीमारियों के बारे में
उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र में जीवन रेखा की स्थिति को देखकर भविष्य में होने वाली बीमारियों और दुर्घटनाओं के बारे में जाना जा सकता है। ये रेखा हथेली में इंडेक्स फिंगर और अंगूठे के बीच में से शुरू होकर अंगूठे के नीचले हिस्से को घेरे हुए कलाई की तरफ जाती है। इस रेखा से सेहत और जीवन में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ ही मृत्यु का भी विचार किया जाता है। जीवन रेखा देखकर ये खास बातें पता चल जाती है -

1. जीवन रेखा छोटी होती हो तो व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इस कारण व्यक्ति की जीवन शक्ति भी कम होगी।
2. जीवन रेखा जंजीर की तरह हो तो ऐसे लोग जीवन में हर समय किसी न किसी रोग से पीड़ित होते हैं।
3. यदि जीवन रेखा पतली और धुंधली हो तो ऐसे लोग लंबे समय तक बीमार रहते हैं।
4. जीवन रेखा सीढ़ीनुमा हो तो जातक के ऐसे लोगों के जीवन में संघर्ष ज्यादा होता है इसके साथ ही ऐसे लोग अपने पूरे जीवनकाल में कई तरह की बिमारियों से परेशान रहते हैं और संकटो का सामना करते हैं।
5. यदि व्यक्ति के जीवन रेखा के आखिरी में गाय की पुंछ जैसी रेखाएं हो तो जीवनभर नुकसान और दुर्घटनाओं से परेशान रहता है।
6. जीवन रेखा पर नक्षत्र का चिन्ह अशुभ होता है। ये चिन्ह शल्य चिकित्सा यानी ऑपरेशान का योग बनाता है।
7. जीवन रेखा की शुरुआत में ज्यादा रेखाएं हो तो ऐसे लोगों के जीवन में अस्थिरता बनी रहती हैं। जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं।
8. जीवन रेखा हथेली के आखिरी हिस्से में (कलाई के पास) दो भागों में बंट जाती है, तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु उसके पैतृक घर से काफी दूर जाकर होती है।
9. जीवन रेखा के आखिरी में क्रॉस या गुणन का चिन्ह हो तो अंतिम समय में मृत्यु काफी दुखद होगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।