MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • कौन-सा ग्रह हमारी लाइफ और शरीर पर कैसा असर डालता है, जानिए ज्योतिष से

कौन-सा ग्रह हमारी लाइफ और शरीर पर कैसा असर डालता है, जानिए ज्योतिष से

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में स्थित हर ग्रह हमारे जीवन को प्रभावित करता है। सभी ग्रहों हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करते हैं, उसी तरह पैसा, नौकरी, दांपत्य जीवन, बच्चे आदि से संबंधित शुभ-अशुभ फल भी ग्रहों के कारण प्राप्त होते हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार जानिए कौन-सा ग्रह हमारे शरीर के कौन-से अंग को और जीवन को किस प्रकार से प्रभावित करता है…

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 04 2021, 10:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

1. सूर्य ग्रह का असर शरीर में पेट, आंखें, दिल, चेहरे और हड्डियों पर होता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से सिरदर्द, बुखार और दिल की बीमारियां होती हैं। इसके शुभ प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है। सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। इस ग्रह के प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की भी मिलती है।

28

2. मंगल का असर शारीरिक ऊर्जा, ब्लड प्रेशर, स्वभाव में उत्साह, वीरता और गुस्सा, प्रॉपर्टी, व्हीकल, भाई, दोस्त, धातुओं में तांबे और सोने पर होता है। अगर मंगल का शुभ प्रभाव हो तो इन मामलों से जुड़ी परेशानियां होती है। वहीं शुभ प्रभाव से फायदा मिलता है।

38

3. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से शिक्षा, गणित, लेन-देन, निवेश और बिजनेस में फायदा मिलता है। इसके प्रभाव से फायदेमंद योजनाएं बनती हैं। इसके साथ ही शरीर में बुध का असर स्किन और आवाज पर पड़ता है। बुध के शुभ प्रभाव से इंसान चतुर बनता है। बुध के अशुभ प्रभाव से इन्हीं मामलों में नुकसान होता है।

48

4. ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सेहत, मोटापा, चर्बी और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। इसका प्रभाव शिक्षक, बड़े भाई, कीमती रत्न और धार्मिक जगहों पर होता है। इस ग्रह का शुभ-अशुभ प्रभाव नौकरी और बिजनेस पर भी पड़ता है।

58

5. शुक्र ग्रह का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। इस ग्रह के कारण विवाह, पत्नी, अपोजिट जेंडर और यौन सुख संबंधी मामलों में शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। शरीर में शुक्र का प्रभाव प्राइवेट पार्ट्स पर पड़ता है। इसके अशुभ प्रभाव से खांसी और कमर के निचले हिस्सों में बीमारी होती है।

68

6. शनि के शुभ प्रभाव से न्याय मिलता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलती है। कर्जा खत्म होता है। विवादों में जीत मिलती है और उम्र बढ़ती है। इसके साथ ही हड्डी और पैरों से जुड़ी शारीरिक परेशानी भी खत्म होती है। शनि के अशुभ प्रभाव से दुख बढ़ता है। दुश्मन परेशानी करते हैं। सेहत खराब होती है। कामकाज में रुकावटें आने लगती हैं। सामान चोरी हो जाता है। दुर्घटनाएं होती हैं और हड्डी के चोट लगती है। कानूनी मामले भी उलझने लगते हैं।

78

7. राहु के शुभ प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलता है। मनचाहा ट्रांसफर मिलता है। योजनाएं सफल होती हैं। कंफ्यूजन दूर होता है। राजनीति और जरूरी कामों में किस्मत का साथ मिलता है। इसके अशुभ प्रभाव से दिमागी उलझनें बढ़ती हैं। इंसान धोखे और झूठ का सहारा लेता है। अधर्मी हो जाता है। कूटनीति का शिकार होता है। नशा और चोरी करने लगता है। शारीरिक परेशानियां बढ़ती हैं।

 

88

8. केतु के शुभ प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में योजनाएं पूरी होती हैं। हर तरफ से मदद मिलती है। इंसान धर्म और आध्यात्म की झुकता है। इस ग्रह से पैर मजबूत होते हैं और शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। केतु के अशुभ प्रभाव के कारण विवाद बढ़ते हैं। लगातार डर बना रहता है। पैर, कान, रीढ़ की हड्डी, घुटने, जोड़ों के दर्द और किडनी संबंधी बीमारियां होती है। जहरीले जीव और जंगली जानवरों से नुकसान होता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved