- Home
- Astrology
- Horoscope
- 120 दिन तक गुरु चलेगा टेढ़ी चाल, किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव, जानिए राशिफल से
120 दिन तक गुरु चलेगा टेढ़ी चाल, किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव, जानिए राशिफल से
उज्जैन. गुरु ग्रह 20 जून, रविवार से वक्री हो रहा है। यह ग्रह 20 जून की रात 8.34 बजे कुंभ राशि में वक्री होगा। फिर उल्टी गति करते हुए 14 सितंबर को पिछली राशि मकर में प्रवेश करेगा और 18 अक्टूबर की सुबह 11.02 बजे मकर में ही मार्गी हो जाएगा। इस प्रकार बृहस्पति कुल 120 दिन वक्री अवस्था में रहेगा। गुरु के वक्री होने का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरु का ये परिवर्तन…

मेष
भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाने की इच्छा रखते हैं या विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए श्रेष्ठ समय है। नौकरीपेशा के कार्य में बदलाव, प्रमोशन के चांस भी मिलेंगे। बच्चों की शिक्षा पर खर्च की स्थिति बनेगी। इस दौरान आप जो निर्णय अभी तक टालते आ रहे थे उन्हें लेना पड़ेगा।
वृषभ
इस राशि के लोगों के सामने कई चुनौतियां आएंगी। पिता और घर से संबंधित कार्य को गति मिलेगी। संपत्ति को लेकर जो विवाद चल रहा है उसका सामना करना पड़ेगा। बृहस्पति जिनकी कुंडली में शुभ हैं उन्हं नया घर और गाड़ी मिल सकती है। पैसा आने के नए रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
मिथुन
गुरु की चाल बदलने से आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। वक्री बृहस्पति के कारण दांपत्य में अचानक कुछ घटनाएं हो सकती हैं। कार्य में परिवर्तन भी संभव है। बृहस्पति यदि आपकी कुंडली में अच्छा है तो नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। कहीं यात्रा करना चाहते हैं तो शुभ है। यह यात्राएं कार्य विस्तार के सिलसिले में भी हो सकती है।
कर्क
भाग्य कमजोर होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवन में थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। शत्रु परेशान करेंगे और कर्ज लेना पड़ सकता है। भाग्य में न्यूनता आने के कारण चलते हुए काम अटक सकते हैं। जिन लोगों का बृहस्पति शुभ और मजबूत होगा उन्हें ज्यादा परेशानियां नहीं आएंगी। कार्य गति से होंगे।
सिंह
शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावनाएं बन रही हैं। यदि आप जनता से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं, सलाहकार या काउंसलर हैं तो आपे लिए यह समय शुभ रहेगा। यह समय तब और भी अच्छा रहेगा जब सूर्य सिंह में आएंगे अर्थात् अगस्त-सितंबर में समय अच्छा रहेगा। जब सूर्य अच्छे होंगे तो वक्री बृहस्पति का प्रभाव भी अच्छा मिलेगा।
कन्या
बृहस्पति आपके लिए नई संभावनाओं के साथ नई चुनौतियां भी लेकर आ रहा है। बीमार होना, कर्ज लेना पड़ सकता है। इस दौरान आप नए काम की शुरुआत करें जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। इस दौरान मां, पत्नी और बच्चे का ध्यान रखें। बृहस्पति वक्री होने के दौरान पंचम स्थान में भी आएगा जो पद प्राप्ति का स्थान है जिन पर अक्टूबर में फोकस करना होगा।
तुला
गुरु का कर्ज और रोग भाव में वक्री होना आपके लिए संकट पैदा कर सकते हैं। इस दौरान आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। तीसरा पराक्रम और बल का भाव है यहां बृहस्पति के वक्री होने से आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में कमी हो सकती है। यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति खराब है तो संतान और पद को लेकर परेशानी आ सकती है।
वृश्चिक
कुंडली में बृहस्पति अच्छा है तो आपके लिए यह वक्री होना अत्यंत शुभ रहेगा। कार्य में विस्तार, प्रमोशन होगा। इस दौरान परिवार पर विशेष फोकस रखें। संतान, माता-पिता, जीवनसाथी पर विशेष ध्यान दें, उन्हें वक्त दें। इस दौरान पैसा कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। लेकिन ध्यान रखें सीधे रास्तों में निवेश करेंगे तो लाभ होगा।
धनु
धर्म, धन और शिक्षा से जुड़े काम प्राथमिकता से पूरे करें। आप पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया भी चल रहा है इसलिए कार्यो को लेकर भागदौड़ भी रहेगी। बृहस्पति और शनि यदि आपकी जन्मकालिक कुंडली में ठीक नहीं है तो बड़ी तकलीफें आ सकती है। धन को लेकर अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
मकर
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। भाई-बहनों से कोई ऐसी बात न कह दें जो विवाद का कारण बने। बृहस्पति खर्च भी करवाएंगे। यह धर्म के कार्यो में खर्च हो सकता है। किसी संस्था या सामाजिक कार्य करने वाले संस्थान की आर्थिक मदद भी करेंगे। कुछ घटनाएं आकस्मिक रूप से आपके जीवन में हो सकती हैं। वाहन दुर्घटना आदि की आशंका है, सतर्क रहें।
कुंभ
आपके लिए गुरु का वक्री होना धन से जुड़े मामलों पर ज्यादा प्रभाव डालेगा। बचत और निवेश की यदि आपकी पुरानी आदत है तो ठीक है, वरना पैसा आने के साथ जाने का मार्ग भी खुला हुआ है। इस दौरान शारीरिक अस्वस्थता महसूस कर सकते हैं। नेत्र और मस्तिष्क संबंधी रोग परेशान करेंगे। कुछ कार्यो में चिंताएं बढ़ सकती है।
मीन
ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है या प्रमोशन के साथ स्थानांतरण होने के चांस भी हैं। यदि आप नया घर तलाश रहे हैं तो उस दिशा में काम सफल होने के योग हैं। यदि बृहस्पति कुंडली में खराब है तो यह चिंताएं बढ़ा सकता है। इस दौरान पिता और जीवनसाथी आपको मुसीबत से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।